Home Uttarakhand Dehradun रेहाना परवीन बनी आप उत्तराखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

रेहाना परवीन बनी आप उत्तराखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

Rehana Parveen
रेहाना प्रवीन का स्वागत करते आप कार्यकर्ता।

Rehana Parveen

देहरादून। Rehana Parveen आप पार्टी लगातार उत्तराखंड में पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। पार्टी की नीतियों को देखते हुए समाज के हर वर्ग के लोग आप पार्टी से जुड़ रहे और आप परिवार को आगामी विधानसभाओं के चुनावों को लेकर प्रदेश में मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

पिछले दिनों दीपक सैलवान को एससी एसटी मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष और ममता सैलवान को महिला महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद आज इसी कडी में आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी ने रेहाना परवीन को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया।

आज वे आप प्रदेश कार्यालय पहुंची, जहां पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। सैकडों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आप युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि आप पार्टी आने वाले चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है और इसी कड़ी में पार्टी संगठन की मजबूती पर पूरा ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार प्रदेश में बहुत तेजी से हो रहा है और पूरे प्रदेश में लगातार लोग आप पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में लोगों को नए विकल्प की तलाश है और आप पार्टी उनके लिए नए विकल्प के रुप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी में युवाओं और मातृशक्ति के जुडने से जहां पार्टी को ताकत मिल रही है वहीं प्रदेश का नवनिर्माण भी आने वाले चुनावों के बाद सुनिश्चित हो जाएगा।

जनता अबकी बार कांग्रेस और बीजेपी के फरेब में ना फंसे

वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रेहाना परवीन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बेहद अहम जिम्मेदारी दी है जिसके लिए वो पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मातृशक्ति और युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है ,ताकि जनता अबकी बार कांग्रेस और बीजेपी के फरेब में ना फंस सके।

उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का उन्हें नई जिम्मेदारी देने पर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में आप पार्टी मजबूती से चुनाव लडेगी और 70 विधानसभाओं पर अपनी ताकत दिखाकर सरकार बनाएगी।

इसके साथ ही आप विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह ने राजपुर में संगठन में बदलाव करते हुए नए संगठन मंत्री पर सुनील घाघट को राजपुर विधानसभा का नया संगठन मंत्री नियुक्त किया। आगामी चुनावों को देखते हुए और पार्टी को मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया गया है।

इस दौरान स्वागत समारोह कार्यक्रम में शहनाज़ हिंदुस्तानी प्रचारक दिल्ली, अमित चौहान जोनल इंचार्ज, नवीन पिरशाली प्रदेश प्रवक्ता, हिमांशु पुंडीर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,डिंपल सिंह राजपुर रोड विधानसभा प्रभारी, दीपक सेलवान, सुधा पटवाल, सीमा कश्यप, काशिम चौधरी, चरण सिंह|

रवि बांगिया, गज्जू रावत, रूपेंद्र मेहरा, सुरेश मेहरा, शूरुवीर, अब्दुल रहमान, वसीम अहमद, तस्लीम अहमद, धीरज कुमार, अब्दुल वाहिद, रेनू कटारिया, नेहा फातिमा, हसीना, तब्बसुम, राजेश, शहजाद अली सहित कई अन्य कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़े

दर्दनाक : बाल्टी में रखे खौलते पानी में गिरा बच्चा, मौत
उत्तराखंड महोत्सव के रूप में आयोजित होगा राज्य स्थापना दिवस
सतपाल महाराज ने की पीएम मोदी से मुलाकात