Home Uttarakhand Dehradun प्रदेश में बड़ी तेजी से विकास हो रहा : मुख्यमंत्री

प्रदेश में बड़ी तेजी से विकास हो रहा : मुख्यमंत्री

Rapid development in Uttarakhand

Rapid development in Uttarakhand

नैनीताल में 106 करोड़ की योजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

नैनीताल/देहरादून। Rapid development in Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल पहुचे। मुख्यमंत्री ने पंत पार्क में कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सर्वप्रथम भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजनान्तर्गत एवरेस्ट विजेता शीतल राज की टीम को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया और फ्लैग ऑफ कर आदि कैलाश के लिए रवाना किया।

पंत पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नैनीताल आगमन पर उन्हें अपार जनसमूह देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश में बडी तेजी से विकास हो रहा ( Rapid development in Uttarakhand ) है।

जनता की सुनवाई के लिए तहसील दिवस व अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठक कर समस्यायें सुनने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में आवेदन के लिये अधिकतम आयु पार करने वाले अभ्यर्थियों के लिये एक साल बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग एवं सीडीएस, एनडीए की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार की सहायता राशि आगे की तैयारी के लिये प्रदान की जायेगी। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झील के चारो ओर विद्युत लाईन भूमिगत किये जाने, नैनीताल में प्लाजा हाट बाजार बनाया जाने, कैची धाम-पाडली तक बाईपास सड़क, मल्ला निगलाट गैरखाल तक 2 किमी तक मोटर मार्ग व कैची धाम में पर्यटन अवस्थापना विकास के साथ ही पार्किंग बनायी जायेगी|

ठंडी सड़क का तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग 10601.46 लाख की 66 विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास किया।

विकास की नई राहें खुलेगी

उन्होने 381.18 लाख कोटाबाग में रानीकोटा गौतिया मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एंव सुधार कार्य, 63.91 लाख राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ओखलढूंगा का निर्माण कार्य, 225.11 लाख  बेतालघाट में 08 चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, 25.10 लाख इन्दिरा अम्मा भोजनालय मल्लीताल नैनीताल में मरम्मत कार्य, 24.06 लाख मसाला ग्रोथ सेन्टर शिल्प इम्पोरियम गरमपानी|

35.44 लाख सरिताताल नैनीताल में हाईटेक सुलभ शौचालय का निर्माण, 70.39 लाख राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय घू-घू सिगड़ी नैनीताल, 3068.54 लाख  नाबार्ड आरडीएफ-एक्सएक्स मद के अन्तर्गत नैनीताल में बलियानाला बाढ़ सुरक्षा योजना (0.895 से ब्रेवरी ब्रिजी तक ) राज्य योजना, 78.05  लाख नैनीझील का पूर्नजिवीकरण एंव निर्माण कार्य मद के अन्तर्गत नैनीताल झील के नये गेट़ो का निर्माण एंव पुराने गेट़ो का मरम्मत कार्य|

112.58 लाख से ग्राम रानीकोट विकासखण्ड कोटोबाग में मिनी पर्वतीय नलकूप का निर्माण कार्य, 14.81 लाख से विकास बेतालघाट के ग्राम पंचायत अमेल में  एग्री बिजनस ग्रोथ सेन्टर, 14.85 लाख से विकासखण्ड बेतालघाट ग्राम मल्लाकोट में एग्री बिजनस ग्रोथ सेन्टर, 78.31 लाख से ढाकाखेत सड़ियाताल पेयजल योजना का निर्माण कार्य, 79.10 लाख से हिम्मपुर नकायल पेयजल योजना, 397.88 लाख से हरिपुर पूर्णानन्द पेयजल योजना का लोकापर्ण किया। 

कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विकास सरकार की प्राथमिकता है। हम अपने लक्ष्य को पाने में सफल होगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के जनपद आने से विकास की नई राहें खुलेगी।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को  विश्व में मजबूत देश के रूप में खडा किया है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास सरकार का मूलमंत्र है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नवीन दुम्का, राम सिंह कैडा, महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, नगर पालिका अध्यक्ष नैनीताल सचिन नेगी, भवाली संजय वर्मा, राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब, अजय राजौर, पीसी गोरखा,उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनंद दरम्वाल,  आयुक्त सुशील कुमार, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। 

जरा इसे भी पढ़े

महाराज ने प्रदेश चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया
निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भाजपा में हुए शामिल
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया पद से इस्तीफा