Home Front Page युवा नशे से दूर रहे और अनुशासन पूर्ण जीवन अपनाए : मुख्यमंत्री...

युवा नशे से दूर रहे और अनुशासन पूर्ण जीवन अपनाए : मुख्यमंत्री धामी

Young people should stay away from drugs

चम्पावत । Young people should stay away from drugs मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनबसा के मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करना उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने, नशे से दूर रहने और अनुशासनपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया।

खेल सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहाघाट में लगभग ₹256.97 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त, जनपद में ₹20 करोड़ की लागत से बनने वाला 50 शैय्यायुक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक गंभीर रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि टनकपुर में लगभग ₹237.74 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) क्षेत्र की परिवहन एवं संपर्क व्यवस्था को मजबूत करेगा। वहीं, मां पूर्णागिरि धाम और शारदा कॉरिडोर से संबंधित विकास कार्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बनबसा के चूना भट्ठा स्थित स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन करम चन्द स्टेडियम में चार विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसके अतिरिक्त, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत ₹150.20 लाख की लागत से बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा तथा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली साधना और बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जतिन चंद को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के उपक्रम NHPCL के टनकपुर पावर स्टेशन द्वारा CSR के अंतर्गत वन प्रभाग हल्द्वानी और वन प्रभाग चम्पावत को उपलब्ध कराए गए तीन टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से वन विभाग के कार्यों को सुगम बनाने के साथ वन एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर दायित्वधारी सुभाष बगौली, श्रीमती हेमा जोशी, मनोज कालाकोटी, श्रीमती किरण देवी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भानी चंद, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, नगर पालिका परिषद बनबसा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी, डीएम मनीष कुमार, एसपी श्रीमती रेखा यादव, एसडीएम प्रमोद कुमार, NHPCL टनकपुर पावर स्टेशन के प्रमुख ऋषि रंजन आर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समूहों की महिलाएं, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों से प्रेरणा लें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री धामी
स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति, सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री धामी