Home Uttarakhand Dehradun कांग्रेस से अल्पसंख्यक समुदाय हुआ नाराज , हरीश रावत से जताई नाराजगी

कांग्रेस से अल्पसंख्यक समुदाय हुआ नाराज , हरीश रावत से जताई नाराजगी

Minority community angry with Congress

अल्पसंख्यक समुदाय ने हरीश रावत से जताई नाराजगी
पीसीसी व कमेटियों में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग
हरदा ने दिया सम्मान दिलाने का आश्वासन

देहरादून। Minority community angry with Congress अल्पसंख्यक समुदाय के कांग्रेसी नेताओं ने हाल ही में बनी 10 कमेटियों में उचित प्रतिनिधित्व ना मिलने की शिकायत चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की है।

गुरुवार देर शाम हरीश रावत के निजी आवास पर अल्पसंख्यक समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल रावत से भेंट करने पहुंचा, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने हरीश रावत के सामने दो मांगे रखी हैं।

पहली यह कि पीसीसी और चुनाव के मद्देनजर हाल ही में बनाई गई 10 कमेटियों में अल्पसंख्यक समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, साथ ही देहरादून में सहसपुर और धर्मपुर सीट से टिकट भी दिया जाए।

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि अल्पसंख्यक समाज हमेशा से कांग्रेस के साथ खड़ा है ऐसे में कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है कि वह समाज को पार्टी में उचित सम्मान दें। हरीश रावत ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी वर्गों को पार्टी संगठन में उचित सम्मान मिलना चाहिए।

हमने पूर्व में भी सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है। पार्टी हाईकमान और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से इस संबंध में बातचीत करने का आश्वासन हरीश रावत ने प्रतिनिधिमंडल को दिया है।

कांग्रेस अल्पसंख्यक समाज की ओर से कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर अली, कांग्रेसी प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धकी, पूर्व मंत्री गुलजार अहमद, प्रदेश सचिव सुलेमान अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष यामीन अंसारी, मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी।

उपाध्यक्ष आकिब कुरेशी, मुकीम अहमद, पार्षद इताअत खान, वसीम अहमद, सुलेमान अली, डॉ इकबाल अहमद, डॉक्टर ताहिर हुसैन, तैयब अहमद, रमीज राजा व असद मिर्जा आदि मौजूद रहे।