Home Front Page देश-विदेश तक गुरुपर्व की रौनक

देश-विदेश तक गुरुपर्व की रौनक

Celebrate Guru festival in country

Celebrate Guru festival in country

नई दिल्ली। Celebrate Guru festival in country श्री गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व आज धूमधाम से भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस बेहद खास मौके पर गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया गया है।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर पंजाब के स्वर्ण मंदिर के नाम से विख्यात गुरुद्वारा हरमंदर साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा आज श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर, सभी को मेरा नमस्कार. यह श्री गुरु नानक देव जी के न्यायपूर्ण, समावेशी और सौहार्दपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का दिन है।

पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता, नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर जिले के गुरुद्वारा नानकसर वेरका में प्रार्थना गुरुनानक जयंती प्रार्थना की.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने बगला साहिब गुरुद्वारा पर मत्था टेका।

वहीं सुल्तानपुर लोधी में सोमवार से ही ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेर साहिब में प्रकाश पर्व मनाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड उमड़ रही है। आपको बता दें गुरुद्वारा बेर साहिब सिख समुदाय के लोगों के लिए बहुत अहम है क्योंकि यहाँ गुरु नानक देव ने 14 साल बिताए थे और आत्मज्ञान प्राप्त किया था।

एक ‘बेर’ वृक्ष के नीचे ध्यान लगाते थे

ऐसा माना जाता है कि गुरु नानक देव ‘काली बेईं’ में स्नान करते थे और फिर एक ‘बेर’ वृक्ष के नीचे ध्यान लगाते थे। प्रकाश पर्व के अवसर पर आज शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर मंगलवार को यहां दर्शन के लिए आएंगे।

प्रकाश परव के इस त्योहार पर पूरे पंजाब में गुरबानी का स्वर गूंज रहा है,पंजाब समेत देश भर में प्रकाश पर्व पर उत्सव का माहौल है। पूरा राज्य धार्मिक उत्साह में डूबा हुआ है।

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में दरबार साहिब, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और हरियाणा के पंचकूला में नाडा साहिब में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है। न सिर्फ सिख बल्की विभिन्न धर्मों के लोग गुरुद्वारा में अरदास के लिए आ रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सोमवार को यहां के ऐतिहासिक सिख तीर्थस्थल पहुंचकर दर्शन किए.गुरु नानक देव के दर्शन, उनके जीवन काल की घटनाओं और शिक्षाओं पर आधारित एक ‘लाइट एंड साउंड शो’ का आयोजन किया गया है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ पहुंच रही है।

जरा इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी पांडे की सड़क हादसे में मौत
उच्च न्यायालय के दस्तावेजों ने खोली सरकार की पोल
सांसद तीरथ सिंह रावत की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त