Home Uttarakhand Dehradun डांडिया एंड गरबा रास में झूमीं महिलाएं

डांडिया एंड गरबा रास में झूमीं महिलाएं

Dandiya and Garba Raas 2019
डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देती महिलाएं।

Dandiya and Garba Raas 2019

देहरादून। द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट की ओर से हरिद्वार रोड स्थित होटल साॅलिटेअर में ‘डांडिया एंड गरबा रास 2019‘ (Dandiya and Garba Raas 2019) में महिलाएं व युवतियां खूब मस्ती व धमाल करती नजर आयी। कार्यक्रम में महिलाए फिल्मी गीतों पर खूब थिरकी।

डांडिया रास में महिलाओं एवं युवतियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस साल यह कार्यक्रम सामाजिक सामुदायिक संस्था द यलो वरान्दा के साथ मिलकर आयोजित किया गया।

सेलीब्रिटी एंकर नवाब ने ‘डांडिया एंड गरबा रास 2019‘ में अपनी एंकरिंग का जादू बिखेरा। डांडिया समारोह के साथ-साथ ‘अंदाज-ए-दून‘ एग्जीबिशन का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों ने जमकर शाॅपिंग की। 

कार्यक्रम की शुरूआत द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर मीतू बंसल, सॉलिटेयर ग्रूप आफ होटल के ओनर ऋषि बंसल व अन्य अतिथियों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दूर्गा पूजा के साथ हुयी।  गीतों पर सभी लोग देर रात तक डांडिया फील में डूबे रहे।

आकर्षक व पारंपरिक परिधान पहनकर महिलाओं ने जमकर डांडिया रास किया। कभी डीजे, कभी डांडिया, कभी गरबा व कभी वेस्टर्न स्पेशल डांडिया तड़के के मिजाज में दूनाइट्स ने फुल मस्ती की।

द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित डांडिया एंड गरबा रास 2019 में पारिवारिक वातावरण के साथ सुरक्षा व सभ्यता के साथ जमकर डांस, म्यूजिक व फूड का भरपूर लुत्फ उठाते नजर आए।

‘अंदाज-ए-दून‘ एग्जीबिशन में, चाॅकलेट डिलाइट, लीला, खुशी क्रिएशन, अद्भुतम एंड औराज ऑर्गेनिक, गोल्ड विद् आर्ट, फैशन मंत्रा, आव्या क्रिएशन्स, जूती स्पाॅट, स्टाइल हैंडलूम, गीतांजली व जरूरतमंदों के लिए कार्यरत ‘गूंज‘ संस्था द्वारा तैयार कलेक्शन का स्टाॅल व डोनेशन स्टाॅल भी लगाया गया।

इस अवसर पर क्रिएटिव हब टीम मेंबर्स स्टीव फ्रैंक, दीपक भट्ट, रेनू गर्ग, मनीष थपलियाल व द यलो वरान्दा टीम से सपना बटोला, अपूर्वा बनर्जी, आयुषी गुप्ता उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़ें

सिपाही को धक्का देकर कैदी फरार, पुलिस में मचा हड़कंप
भ्रष्टाचार: रेंजर्स ही ले रहे हैं फलदार पेड़ों को कटवाने का ठेका
पत्नी ने की पति की निर्मम हत्या