Home crime कोबरा गैंग के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

कोबरा गैंग के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Arrested Two robbers of Cobra gang

Arrested Two robbers of Cobra gang

देहरादून। Arrested Two robbers of Cobra gang कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायपुर व थाना बसंत विहार क्षेत्रों में तमंचे का भय दिखाकर चैन स्नैचिंग एवं थाना नेहरू काॅलोनी क्षेत्र में पर्स लूट करने वाले दिल्ली के प्रसिद्ध कोबरा गैंग के दो शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

आरोपियों से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व जूपिटर स्कूटी और के कब्जे से सोने की 6 चैन  जिनकी अनुमानित कीमत लगभग  3 लाख 25 हजार है, 1 लेडीस पर्स व 2 तमचें मय 2 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि 15 जुलाई शिकायतकर्ता शैलजा चैहान पत्नी संजीव चौहान निवासी मकान नंबर 377 गणेश विहार गंगा नगर ऋषिकेश  के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने बच्चों को ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में लेने के लिए गई |

जैसे ही मैं बच्चों को लेकर गाड़ी में बैठी उसी समय दो बाइक सवार व्यक्ति मेरे पास आये तथा मुझे गाड़ी से बाहर खींचने लगे, उनमे से एक ने मेरी कनपटी पर बंदूक तान दी तथा मेरे गले से चैन खींच कर ले गए।

युवक ने बंदूक दिखाकर मेरे गले की चेन छीन ली

कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता नेहा उपाध्याय सुपुत्री इंद्रेश उपाध्याय निवासी गली नंबर 20 अमित ग्राम, वीरभद्र रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश’ के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं आज एम.आई.टी स्कूल से अपने घर की ओर आशुतोष नगर के पास बालाजी बगीचे से गुजर रही थी, रास्ते मे मैं अपने भाई का फोन रिसीव करने हेतु रुकी तभी दो बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने बंदूक दिखाकर मेरे गले की चेन छीन ली और स्कूटी की चाबी को फेंक दिया।

शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर तत्काल मुकदमा धरा 392 पंजीकृत किया गया। एक ही दिन में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत 2 चैन स्नैचिंग की घटनाओं व इससे पूर्व में जनपद देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हथियार, तमंचा दिखाकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं के घटित होने के दृष्टिगत मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल  कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायपुर, थाना बसंत विहार व एसओजी देहरादून की संयुक्त पुलिस टीम गठित कर मामले के सफल अनावरण हेतु आदेशित किया गया।

जिस पर आस पास के जनपदों व बाहरी राज्यों की पुलिस से संपर्क स्थापित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी  कि जिन आरोपियों के द्वारा ऋषिकेश एवं जनपद देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर  चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया गया है|

एक आरोपी मौके से फरार हो गया

वे आरोपी उस सामान को बेचने हेतु कलियर क्षेत्र ;निकट रुड़की से आ रहे हैं। जिस पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से पहले मेवड़ पुल के पास जाकर चेकिंग अभियान चलाया गया, तो रुड़की की ओर से कलियर आने वाले रास्ते पर बिना नंबर के वाहनों को चेक करने पर ’एक बिना नंबर की मोटर साइकिल व जूपिटर स्कूटी को चेक करने हेतु रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों वाहन चालक गाड़ी मोड़ कर भागने लगे एवं हड़बड़ाहट में वहीं गिर गए। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दो आरोपियां को मौके पर पकड़ लिया गया एवं एक आरोपी मौके से फरार हो गया।  

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि कहीं भी घटना करने से पूर्व हम अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट निकाल देते हैं। यदि कहीं चेकिंग चल रही हो तो हम अपने गाड़ियों में फर्जी नंबर प्लेट लगा देते हैं एवं अधिकतर दोनों गाड़ियों में एक ही नंबर लिखवा देते हैं।

पहचान छुपाने को कपड़े बदल लिया करते हैं

घटना के दौरान स्कूटी की डिग्गी में वे लोग एक जोड़ी कपड़े रखते हैं तथा घटना के पश्चात तुरंत अपनी पहचान छुपाने को कपड़े बदल दिया करते हैं। घटना के पश्चात हम फिर होटल में चले जाते हैं और मौका देखकर वहां से फरार हो जाते हैं।

हम प्रत्येक घटना में स्कूटी एवं मोटरसाइकिल लेकर जाते हैं एवं जिस वाहन के द्वारा घटना की जाती है, घटनास्थल से जाते समय दूसरे वाहन के द्वारा आगे आगे जाकर रेकी की जाती है एवं संदेह होने पर पीछे आने वाले साथियों को चेकिंग के विषय में बता दिया जाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष को लेकर विरोध के सुर तेज, कई कार्यकर्ताओं ने हटाने की मांग की

जरा इसे भी पढ़ें

वेब मीडिया की उपेक्षा पर जताया रोष
बेनामी संपत्ति पर बनेगा कानून, होंगे जब्त
मरीज की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा