Home Uttarakhand Dehradun ओलंपस हाई स्कूल में इंटर हाउस डिबेट काॅम्पिटिशन आयोजित

ओलंपस हाई स्कूल में इंटर हाउस डिबेट काॅम्पिटिशन आयोजित

Olympus high school
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए।
Olympus high school में इंटर हाउस डिबेट काॅम्पिटिशन आयोजित

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित Olympus high school में ऐनुअल इंटर हाउस डिबेट काॅम्पिटिशन का आयोजन किया गया। कक्षा 9 से कक्षा 12 के छात्रों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित हुयी। निर्णायक मंडल में कर्नल (रिटायर्ड) सुरेश कुमार अहलुवालिया व एपीएस क्लेमेन्टाउन से इंगलिश फैकल्टी सरिता देवी बतौर जज उपस्थित रहे।

ओलंपस हाई स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा पुंडीर मल्ला ने विजेताओं की घोषणा की। निर्णायक मंडल द्वारा विजेता ट्राॅफी यजुर हाउस को दी गयी। बेस्ट स्पीकर का खिताब अथर्वा हाउस के तनुभव गुप्ता व विपक्ष के लिए यजुर हाउस की निष्ठा चैधरी को दिया गया।

प्रिंसिपल अनुराधा पुंडीर मल्ला व निर्णायक मंडल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूल गान ’प्राउड टू बी ओलंपियन’ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुयी। बारहवीं कक्षा से वर्तिका पुंडीर व ग्यारहवीं कक्षा से चैतन्य जलवाल के सहयोग से मोनिका वालिया ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की।

‘डू स्कूल यूनीफाॅर्म हैल्प्स टू इम्प्रूव द लर्निंग एनवाॅयरमेंट‘ के पक्ष व विपक्ष में छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। उच्चारण, सहजता व तर्क के आधार पर छात्रों को जज किया गया। जजों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी व भाषण द्वारा उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल टीचर्स व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़ें :