Home bollywood युवराज की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिजनेसमैन की रेंज रोवर कार जप्त की

युवराज की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिजनेसमैन की रेंज रोवर कार जप्त की

Kim Sharma
युवराज की एक्स गर्लफ्रेंड Kim Sharma ने बिजनेसमैन की रेंज रोवर कार जप्त की
हिना आज़मी

भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े प्लेयर युवराज सिंह की एक्स-गर्लफ्रेंड पर एक मामला दर्ज किया गया है। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म “Mohabbatein” से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस Kim Sharma को पुलिस ने नोटिस भेजा।

क्या है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा पर आरोप लगाया गया की उन्होंने एक महंगी कार जब्त कर ली है। राजस्थान में रहने वाले एक बिजनेसमैन दिलीप कुमार का आरोप है कि किम शर्मा उनकी रेंज रोवर कार गैरकानूनी तरीके से चला रही थी और तो और उसे लौटाने से भी इंकार कर रही थी| दिलीप कुमार ने किम शर्मा और उनके पूर्व पति के खिलाफ नोटिस भी जारी किया था।

Kim Sharma

पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ सेक्शन 41 (ए) के तहत मामला दर्ज किया। इन दोनों को अपना बयान देने के लिए पुलिस स्टेशन भी जाना पड़ा। मिट्टी समाचार पत्र के अनुसार दिलीप कुमार ने 2017 में यह रिपोर्ट लिखाई थी। हालांकि उसने कहा कि उनके स्थान पर उनके पति अली पंजानी नाम आरोपी के तौर पर दर्ज कराया था, लेकिन अब दिलीप ने किम के नाम पर औपचारिक रूप मे रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बता दें कि दिलीप कुमार मुंबई गया था और उसका वहां कोई घर नहीं था, इसलिए उसने किम और उसके पति को अपने बंगले में वह कार रखने को दी। बंगले में उन्होंने कार रख ली, लेकिन दिलीप को खबर लग गई थी किम उसकी रेंज रोवर कार चला रही हैं। उसने वापस मांगी तो किम ने देने से इंकार कर दिया।

इस पर Kim Sharma का बयान

Kim Sharma

मीडिया से बातचीत में किम ने कहा कि बिजनेसमैन ने पुलिस को झूठी सूचना दी है पुलिस मामले की तह तक जाएगी और सच पता का लगाएगी। सच्चाई तो मामला सुलझने पर पता चल जाएगा लेकिन अगर यह बात ठीक निकली तो फिर किम पर बाते बनेंगी।

जरा इसे भी पढ़ें :