Home health घर से कॉकरोच और मच्छर पूरी तरह से खत्म करने का कुदरती...

घर से कॉकरोच और मच्छर पूरी तरह से खत्म करने का कुदरती नुस्खा

cockroach

बर्मिंघम। काॅकरोच (तिलचट्टे) और अन्य कीड़े मकोड़े हर घर की समस्या है, और जब इसके साथ मच्छरों की समस्या भी शामिल हो जाये तो व्यक्ति की जिंदगी परेशान हो जाती है। इन चीजों को भगाने के लिए बाजार में कई तरह की चीजे बेची जाती है लेकिन परेशानी यह है कि पहले तो ये ज्यादा कारगर नहीं होती हैं और दूसरा यह कि इनमें पाये जाने वाले कैमिकल फायदे की बजाये उल्टा नुकसान कर देती हैं। तो फिर करे तो क्या करे?
जरा इसे भी पढ़ें : अगर आपको है आंखो की परेशानी तो खायें यह चीजें, तुरंत दिखेगा असर

क्यो ना इस समस्या के हल के लिए कुदतरी चीजों से ही मदद ली जाये, जो काम भी करती हैं और उनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं। वेबसाइट होम रेमिडिस काॅर्नर ( Homeremediescorner) पर विशेषज्ञों ने एक ऐसी ही अद्भुत तरीके के बारे में बताया है, जो हम सब के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इसकी तैयारी के लिए यह तीन चीजों की जरूरत होगीः
आधा कप खाद्य तेल
आधा कप शैम्पू
आधा कप सिरका
जरा इसे भी पढ़ें : मुर्गी का मांस तकलीफ देने वाली बीमारी का कारण

इन सभी चीजों को स्प्रे करने वाले बोतल में डालकर खूब मिलाये ताकि ये अच्छी तरह मिक्स हो जाये। अब यह स्प्रे सभी ऐसी जगहो पर करें जहां काॅकरोच, मक्खियां, मच्छर आदि पाये जाते हैं। केवल कमरों के कोनों, तंग स्थानों, खिड़कियों के फ्रेम, दरवाजे, बिस्तर के नीचे, और बागीचे आदि में जरूर यह स्प्रे करें। ये एक प्राकृतिक मिश्रण है जिसका कोई साइड इफैक्ट नहीं, और यह हर तरह के कीड़े मकौड़ो, काॅकरोच और मच्छरों के खिलाफ बहुत कारगार है।
जरा इसे भी पढ़ें : इन आश्चर्यजनक तरीको का अपनाये, नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत