Home national अदालत ने माया कोडनानी से पूछा क्या अमित शाह गवाही देंगे?

अदालत ने माया कोडनानी से पूछा क्या अमित शाह गवाही देंगे?

maya kodnani

अहमदाबाद। पूर्व भाजपा मंत्री माया कोडनानी ने एसआईटी की विशेष अदालत को यह बताने के लिए कुछ दिनों की मांग की कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उनके हक में गवाही देने के लिए हाजिर होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हे अमित शाह का वह पता नहीं मिल रहा है जहां अदालत उन्हे समन भेज सके।

अदालत ने पहले माया की उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया था जिसमें उन्होंने अपने बचाव में शाह की गवाही देने के लिए समन भेजने की मांग की थी। माया ने यह कहते हुए कुछ दिनों की मोहलत मांगी है कि उसे अमित शाह का पता नहीं मिल रहा है, जहां अदालत उन्हें समन भेज सके।

एसआईटी के विशेष न्यायाधीश पी.बी. देसाई ने 4 दिन का समय दिया और 8 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। अदालत ने पिछले सप्ताह माया से पूछा था कि क्या अमित शाह उसके गवाह के रूप में उपस्थित होंगे? क्योंकि वह इस के अंतिम गवाह है, जिनसे अभी तक पूछताछ होना अभी बाकी है। गौरतलब है कि माया कोडनानी वर्ष 2002 के गुजरात में हुये दंगो की आरोपी हैं।