Home bollywood रेस 3 में ये मशहूर अभिनेत्री बनेगी सलमान की हिरोइन

रेस 3 में ये मशहूर अभिनेत्री बनेगी सलमान की हिरोइन

Salman khan

बॉलीवुड के दबंग सुपर स्टार सलमान खान 9 साल के के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में दिखाई देंगे। सलमान खान और प्रियंका की गिनती बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में होता है जो अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय के जोहर दिखा चुके हैं। प्रियंका बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी जगह बनाने में कामयाब रही और इन दिनों भी हॉलीवुड की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या ‘रेस थ्री’ में काम करने के लिए फिल्म के निर्माता, सलमान खान की इतनी बड़ी शर्त मान लेंगे

सलमान और प्रियंका ने 2009 में रीलीज होने वाली फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो में एक साथ अदाकारी के जोहर दिखाए थे लेकिन अब दोनों अभिनेताओं की जोड़ी एक-बार फिर फिल्म रेस 3 में नजर आएगी। रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म रेस के तीसरे सिकवल में मुख्य किरदार के लिए सलमान खान ने हामी भर दी है।
salman and priyanka
अभिनेत्री के लिए पहले जैकलीन फर्नानडीस और डेजी शाह के नाम पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अब  मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया है। फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक मुख्य भुमिका में नजर आयेंगी और फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान की जगह रेमो डी सूजा करेंगे। जबकि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी और फिल्म 2019 में रिलीज के लिए पेश की जाएगी
जरा इसे भी पढ़ें : सलमान का शानदार स्वागत करने पर प्रशंसक गिरफ्तार
जरा इसे भी पढ़ें : सलमान और संजय दत्त ने गले लग कर सारे गिले शिकवे भुला दिए