Home bollywood अभिनेता बनने से पहले नवाजूद्दीन करते थे ऐसा काम की आपको यकीन...

अभिनेता बनने से पहले नवाजूद्दीन करते थे ऐसा काम की आपको यकीन नहीं होगा

nawazuddin siddiqui

वैसे तो भारतीय फिल्म उद्योग में कई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी शुरूआती जीवन में बहुत गरीबी देखी है, लेकिन अपनी लगातार मेहनत के कारण आज उनका नाम बाॅलीवुड के शीर्ष स्टार्स में शुमार है। ऐसे ही कलाकारों की दौड़ में नवाजुद्दी सिद्दीकी भी शामिल हैं, जो अपने अद्वितीय पात्रों के कारण बहुत कम समय में एक ऐसे अभिनेता बनकर सामने आए, जो अपने अलग अभिनय से पात्रों में जान डाल देते हैं।
nawazuddin siddiqui
इरफान खान और नसीरुद्दीन शाह के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी ऐसे ही कलाकार हैं, जो अपने किरदार में ऐसे घुस जाते है जैसे वह उनके लिए ही बना हो। आजकल नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने आने वाली फिल्म ‘बाबूमोसाय बंदूकबाज’ के प्रचार में व्यस्त हैं, उनकी यह फिल्म इसी महीने 25 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के प्रचार के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के इंडस्ट्रीयल शहर न्यू ओखला इंडस्ट्रीयल टैक्नोलाॅजी आॅथरिटी (नोयडा) की श्रद्धा विश्वविद्यालय पहुंचे।
nawazuddin siddiqui
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार उन्होंने फिल्म के प्रचार के दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों से अपने बारे में बताते हुए कहा कि पहले वह नोयडा में एक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अनुसार वह 1993 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फराबाद जैसे छोटे से कस्बे से इस शहर में आए थे, जहां उन्हें जीवन में पहली नौकरी एक खिलौने की फैक्ट्री में मिली। उन्होंने कहा कि वहां लंबे समय तक काम नहीं किया। लेकिन वह हमेशा याद रखेंगे कि उन्होंने एक सुरक्षा गार्ड के रूप में पेशेवर जीवन शुरू किया था।

फिल्म के प्रचार के संबंध में, इंडिया टीवी शो नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आपकी अदालत में भी दिखाई दिये। शनिवार 19 अगस्त को प्रसारित किए गए टीवी शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने स्वीकार किया कि आजकल वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा रकम लेने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी फीस की रकम तो नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि वह फिल्म अभिनेता हैं जो अधिक फीस ले रहा है। अभिनेता ने स्वीकार किया कि उन्होंने आज तक फिल्म प्रोड्यूसर्स से यह नहीं पूछा कि एक अभिनेता की फीस कितनी होनी चाहिए, और किस तरह के से अभिनय अधिक फीस मिलती है, लेकिन उन्हें समय के साथ स्वतः अधिक फीस दिया जाने लगा।

शो के दौरान, उन्होंने यह भी आश्चर्य व्यक्त किया कि उन्हें नहीं पता कि हॉलीवुड में काम करने के लिए भारतीय अभिनेता पागल क्यों हैं? प्रतीभाशाली अभिनेता ने कहा कि शायद भारतीय अभिनेता हॉलीवुड में अभिनय के उच्च स्तर की स्थिति को समझने के लिए काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि 43 वर्षीय अभिनेता ने नोयडा से स्थानांतरण के बाद दिल्ली का रुख किया, जहां उन्होंने आम नौकरी करने सहित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अभिनय की शिक्षा भी प्राप्त की, बाद में वह अभिनय के लिए मुंबई चले गए।
जरा इसे भी पढ़ें : पनामा पेपर लीक मामले में बॉलीवुड के महानायक के खिलाफ जांच शुरू

वैसे तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मि. परफेक्टनिस्ट आमिर खान की 1999 में आने वाली फिल्म सरफरोशी में अति लघु भूमिका करके बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन बाद में वह 2000 में जंगल और 2003 में मुन्नाभाई एमबीबीएस में भी लघु भूमिका में दिखे थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 2007 में आने वाली फिल्म ब्लैक फ्राईडे से ख्याति मिली, और फिर 2010 में उन्होंने हिट फिल्म पीपली लाइव में खुद का लोहा मनवाया, उनकी सबसे अच्छी पहली फिल्म 2011 में ‘कहानी’ थी, जिसमें वे आईबी के एक अधिकारी की भुमिका में थे।
जरा इसे भी पढ़ें : सनी लियोन ने मोदी, ट्रम्प और ओबामा को भी छोड़ा पीछे

उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 2012 में गैंगस आॅफ वासेपुर थी, बाद में वह बदलापुर, बजरंगी भाईजान, पान सिंह तोमर, लंच बॉक्स, मांझी (दी माउंटेन मैन), हरामखोर और रईस जैसी फिल्मों में नजर आए। हाल ही में उन्हें टाइगर श्राॅफ के साथ मुन्ना माइकल, जबकि इससे पहले श्रीदेवी के साथ ‘मोम’ रिलीज हुई, और 25 अगस्त को उनकी फिल्म ‘बाबू मुसाये बंदूकबाज’ रिलीज होगी।
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए करण जौहर, आमिर खान के साथ क्यों नहीं करते काम