Home Hollywood दुनियाभर में मशहूर एक्टर बनी न्यूज़कास्टर

दुनियाभर में मशहूर एक्टर बनी न्यूज़कास्टर

selena gomez

वैसे तो सलीना गोम्स दुनिया भर में अपनी गायन और अभिनय के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग करने के बारे में सोचा, और एक वीडियो शेयर कर डाली। 25 वर्षीय सिंगर ने ब्रिटिश फैशन डिजायर और अपने बिजनेस पार्टनर स्टार्ट विरोज के साथ एक मिनट से भी कम अवधि वाली वीडियो शेयर की है, जिसमें वे एक न्यूज कास्टर बनी हैं। पारंपरिक शैली में बैठते हुए बनाई गई।
जरा इसे भी पढ़ें : मशहूर पाॅप सिंगर के खिलाफ झूठा आरोप लगाने पर 19 करोड़ हर्जाने का दावा

वीडियो में सलीना गोम्स मौसम की स्थिति से अवगत करने सहित ट्रेफिक की ताजा स्थिति भी सूचित करती दिखाई दें रही हैं। सबसे छोटे वीडियो में सलीना गोम्स ने न्यज कास्टर की तरह पोशाक या मेकअप के बिना न्यूज एंकर के कर्तव्यों का पालन किया, यह वीडियो जाहिरतौर पर मनोरंजन के लिए बनाया गया है। लेकिन इस वीडियो की खास बात यह थी कि इसमें सलीना गोम्स ने महिलाओं के तैयार किए हुए नये हैंड बैग भी दिखाए हैं, जो उनके और ब्रिटिश फैशन डिजाइनर के शेयर कंपनी द्वारा तैयार किए गए।
selena gomez
गौरतलब है कि सलीना गोम्स गायन और अभिनय सहित महिलाओं के कपड़े, मेकअप और सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य फैशन प्रोडक्ट को भी बनाती हैं, लेकिन सलीना गोम्स ने यह सब बिजनेस पार्टनर के तहत शुरू कर रखे हैं। सलीना गोम्स ने दिसंबर 2016 में स्टार्ट विरोज के साथ फैशन प्रोडक्टों के कारोबार की शुरुआत की थी, और इन दोनों के बीच मुलाकात होती रहती हैं। सलीना गोम्स ने चाइल्ड स्टार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया था।
जरा इसे भी पढ़ें : जेनिफर लोपेज 48 की़ उम्र में भी इतनी हाॅट और हसीन कैसे? देखिए फोटो

अब तक वह कई नाटकों और फिल्मों में चाइल्ड स्टार और गेस्ट कलाकार सहित मुख्य भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। सलीना गोम्स ने गायन की शुरुआत 2012 में की थी, और कम समय में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वह 2015 और 2016 के मध्य तक कठोर मानसिक तनाव के कारण दिखाई नही दे रही थी। पहले सलीना गोम्स के युवा कनाडाई गायक जस्टिन बीबर के साथ अच्छे संबंध थे, लेकिन उनके बीच 2015 की शुरुआत में तनाव पैदा हो गया, और दोनों ने रास्ते अलग कर लिए।
जरा इसे भी पढ़ें : देखिये एम्मा पाके ने स्पोर्टी स्विमवेयर सूट पहनकर किस तरह बिखेरे अपने जलवे