Home Interesting News दहेज में मोटरसाईकिल मांगने पर दुल्हन ने दुल्हे का किया जो हाल...

दहेज में मोटरसाईकिल मांगने पर दुल्हन ने दुल्हे का किया जो हाल जान कर हो जायेंगे हैरान

dulha

रांची। दहेज में मोटरसाईकिल मांगने पर लड़की वालों ने दूल्हे को सबक सिखा कर एक मिसाल कायम कर दी। खबर के अनुसार झारखंड के चनडोवाला गांव में शादी वाले दिन लड़की वालों की ओर से दूल्हे को एक नई मोटरसाइकिल उपहार में दी गई लेकिन दूल्हे ने लड़की वालों से एक के बजाय 2 मोटरसाईकिल की मांग कर दी। जिस पर लड़की वालों ने समझाया कि मोटरसाइकिल बिना किसी मांग के उपहार में दी गई है लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा और दुल्हन के पिता से बदतमीजी भी करने लगा।
जिस पर दुल्हन अपने होने वाले पति का यह रवैया देखकर उसके साथ अपने नए घर जाने से इनकार कर दिया और दूल्हे के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी। जबकि लड़के वालों को सबक सिखाने के लिए दूल्हे और उसके भाइयों को गंजा करने के बाद उन्हें चप्पलों हार पहना कर वापस भेज दिया गया।
पुलिस भी दूल्हे वालों के साथ सख्ती से पेश आई और घर लौटने से पहले लड़की वालों से माफी मांगने और उपहार में दी गई मोटरसाइकिल वापस करने के लिए कहा।