खुशियां मातम में बदली, दुल्हन समेत 5 की मौत

5 dead including bride

5 dead including bride

12 मई को होनी थी शादी
चार सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार
मेरठ से खरीदारी कर लौट रहा था परिवार

देहरादून। 5 dead including bride देवप्रयाग थाना क्षेत्रांतर्गत तोताघाटी के समीप वाहन अनियंत्रित होकर चार सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दूल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दूल्हन और एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने से हर कोई स्तब्ध है।

जानकारी के अनुसार 08 मई 2022 को प्रातः 06:48 बजे थाना प्रभारी देवप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि कौड़ियाला से 3 किमी आगे तोताघाटी के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक नीरज चौहान के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू को घटनास्थल पर पहुँची।मौके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन इग्निस कार (UP15 DL 1061 ) में सवार 05 लोग ऋषिकेश से चमोली जा रहे थे।

वाहन अनियंत्रित होकर 300 से 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। वाहन में सवार 05 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके शवों को एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस द्वारा निकाला जा रहा है।

मृतकों का विवरण:-

  1. पिंकी उम्र 25 वर्ष, पुत्री त्रिलोक सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
  2. प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष, पुत्र देव सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
  3. भगीरथी देवी उम्र 36 वर्ष, पत्नी प्रताप सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
  4. विजय पुत्र प्रताप सिंह, उम्र 15 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
  5. मंजू पुत्री प्रताप सिंह, उम्र 12 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।

जरा इसे भी पढ़े

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
अपर मुख्य सचिव ने की ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा
चंपावत उपचुनावः सीएम धामी ने दाखिल किया नामांकन