Home bollywood अब पदमावती की शूटिंग में दीपिका बनी बाधा

अब पदमावती की शूटिंग में दीपिका बनी बाधा

padmawati

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कुछ समय बाद आने वाली फिल्म ‘पदमावती’ की शूटिंग में व्यस्त थीं लेकिन अब वह अचानक बीमार पड़ गई हैं और फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है। सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली निर्देशित में बनने वाली फिल्म पदमावती की समास्याएं खत्म होते दिखाई नहीं दे रही हैं जहां एक ओर फिल्म कई समस्याओं के कारण कुछ समय से बहुत सी समस्याओ का शिकार रही जबकि इससे पहले फिल्म शाहीद कपूर और रनवीर सिंह के बीच झड़प की खबरें भी आ रही थीं लेकिन अब फिल्म के मुख्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ही बीमार पड गई हैं।

रिपोर्टों के अनुसार दीपिका पादुकोण फिल्म पदमावती शूटिंग के लिए भारी-भरकम कपड़े पहन रही थीं जो फिल्म की मांग है, जिससे उनकी गर्दन में गंभीर चाट लग गई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से आराम की सलाह दी है जिसके मद्देनजर फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘पदमावती’ शुरू से ही बहुत विवादों का शिकार हो गई थी जहां दो बार फिल्म के सेट पर घुस कर लोगों ने तोड़फोड़ की जबकि सेट को आग भी लगा दी थी।