Home national इस प्रदेश के बाहुबली सीएम से डरी भाजपा-Viral Video

इस प्रदेश के बाहुबली सीएम से डरी भाजपा-Viral Video

Bahubali

देहरादून। बाहुबली फिक्चर तो आप ने देखा ही होगा और अब तो बाहुबली 2 भी रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही उत्तराखण्ड में ‘बाहुबली’ रिलीज हो चुकी है। लेकिन यह बाहुबली फिल्म नहीं बल्कि उत्तराखण्ड के सीएम हरीश रावत का विडियो है जिसमें वो बाहुबली वाले अवतार में आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इससे परेशान होकर भाजपा ने चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज की है।
इस वीडियों से मुख्यमंत्री हरीश रावत को काफी सुर्खीयों में है। सेवियर आॅफ उत्तराखण्ड टाइटल वाले इस वीडियों में सीएम हरीश रावत को उत्तराखण्ड का नक्शा अपने कंधों पर ले जाते हुए दिखाया गया है। साथ में प्रदेश वित्तमंत्री इंदिरा हृदयेश भी इस वीडियों में नजर आ रही है। इसके साथ ही इस वीडियों में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह एवं विजय बहुगुणा को भी दिखाया गया है। जिसें लेकर भाजपा ने मुख्य चुनाव अधिकारी राधा रतूड़ी से आपत्ति जताई हैं।