Home Uttarakhand Dehradun 210 करोड़ का सवाल है, जवाब तो देना होगा : हरीश रावत

210 करोड़ का सवाल है, जवाब तो देना होगा : हरीश रावत

It’s a 210-crore question

देहरादून। It’s a 210-crore question पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का सवाल सामान्य नहीं है। उत्तराखंड के किसी भी राजनेता के पास 40-50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने पर जनता को सवाल पूछने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनके पास 210 करोड़ के अलावा भी कई जानकारियां हैं और सरकार में उनके भी सूत्र हैं।

हरीश रावत ने कहा कि मंत्री रेखा आर्य के पति की ओर से सामने आए बयानों और मीडिया में प्रकाशित संपत्तियों के विवरण पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने हल्द्वानी की बरेली रोड स्थित फार्म हाउस, बरेली-शाहजहांपुर रोड पर बन रही टाउनशिप और देहरादून की कथित आलीशान कोठी का जिक्र करते हुए इन संपत्तियों के मालिकाना हक और आय के स्रोत की जांच की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

रावत ने कहा कि उनकी और उनके परिवार की संपत्तियों की भी जांच करा ली जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘पहले मेरी बबलियों को खोजा जाए और फिर उनकी संपत्ति की जांच कर ली जाए।’ उन्होंने यह भी कहा कि ईडी पहले से ही उनकी संपत्तियों की जांच कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने डेनिस शराब को लेकर अपनी पुरानी नीति का बचाव करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य उत्तराखंड के फल, सब्जी और गन्ना उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराना था। नीति के तहत स्थानीय कृषि उत्पादों से शराब बनाने वाली कंपनियों को 20 प्रतिशत तक मार्केटिंग राइट देने का प्रावधान किया गया था।

उनके अनुसार, इस नीति से डेनिस को तीन महीने में 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी मिली। हालांकि, जानकारी सामने आने पर उन्होंने स्थिति सामान्य कर दी थी। उन्होंने दावा किया कि इस नीति से लक्सर समेत राज्य की दो चीनी मिलों को लाभ हुआ और किसानों को भी फायदा मिला। रावत ने कहा कि गोवा की काजू फेनी और कर्नाटक की रागी बीयर इसके उदाहरण हैं।

स्टिंग प्रकरण पर भाजपा को घेरते हुए रावत ने कहा कि यदि स्टिंग में 210 करोड़ रुपये शामिल होने का कोई प्रमाण है तो उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा ने दस साल तक सत्ता में रहने के बावजूद स्टिंग के कथित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।

हरीश रावत के बयान से कांग्रेस में खलबली
यात्रा विवाद के बीच कुमारी सैलजा से मिले हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश