एएनएम के भर्ती प्रक्रिया आया विवादों में

ANM Bharti
एएनएम के भर्ती प्रक्रिया आया विवादों में ANM Bharti

देहरादून। विज्ञान वर्ग एएनएम (ANM Bharti) के 440 पदों पर हुई भर्ती में बड़ी संख्या में युवाओं के डॉक्यूमेंट गायब होने से भर्ती प्रक्रिया विवादों में आ गई है। इस वजह से मेरिट में आने वाले 114 युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन पदों को खाली छोड़ते हुए अब युवाओं से अपने डॉक्यूमेंट दोबारा जमा कराने को कहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने विज्ञान वर्ग की एएनएम के लिए 440 पदों पर भर्ती शुरू की थी। दो साल तक लटकी रही इस भर्ती का रिजल्ट सरकार ने महिला दिवस के दिन जारी किया। इसमें कुल 293 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था जबकि शेष पद खाली रह गए थे। रिजल्ट के बाद युवाओं को पता चला कि मेरिट में होने के बावजूद उनका चयन नहीं हो पाया। स्वास्थ्य महानिदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि पेपर पूरे न होने की वजह से कुल 114 युवाओं के रिजल्ट रोके गए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्होंने फार्म पूरे भरकर दिए थे।

जरा इसे भी पढ़ें : सिर पर गोली लगने से 5 साल के बच्चे की मौत

उनके फार्मों से जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। 114 फार्म अधूरे होने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि फार्मों से विभागीय स्तर पर छेड़छाड़ नहीं हुई है। मेरिट वाले जिन युवाओं के फार्म अधूरे हैं, उन्हें फिर से डॉक्यूमेंट दिखाने का मौका दिया गया है। जो डॉक्टयूमेंट दिखा देंगे, उनकी नियुक्ति के आदेश कर दिए जाएंगे। अधूरे डॉक्यूमेंट की वजह से ही 114 पदों पर नियुक्ति रोकी गई है। एएनएम भर्ती में अभ्यर्थियों ने सामान्य वर्ग की सीटें खाली छोड़ने पर भी सवाल उठाए हैं।

डीजी हेल्थ ANM Bharti प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही

अभ्यर्थी दीपक सिंह व संजय रावत ने बताया कि सामान्य वर्ग में कुल 53 सीटें थीं पर 20 ही भरी गईं। इसमें से डॉक्यूमेंट न होने की वजह से चार छात्रों के रिजल्ट जारी नहीं किए गए हैं। युवाओं ने कहा कि विभाग ने सामान्य वर्ग की सीटों को छोड़ने का कारण नहीं बताया है। युवाओं ने कहा कि इस संदर्भ में डीजी हेल्थ से भी पूछा गया। डीजी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही हैं। युवाओं ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम भर्ती में कई धांधली की है।

विज्ञान वर्ग एएनएम की भर्ती में धांधली सामने आने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले की जांच के लिए संयुक्त सचिव गरिमा रौंकली को जांच अधिकारी बनाया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया की जांच के बाद अब रिजल्ट नए सिरे से तैयार होगा। स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने गुरुवार को जांच के आदेश दिए। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने विज्ञान वर्ग एएनएम के 440 पदों पर दो साल पहले भर्ती शुरू की थी।

जरा इसे भी पढ़ें : तमंचा बनाने वाले बदमाश गिरफ्तार

लम्बे समय तक कोर्ट में रहे इस मामले के बाद महिला दिवस के दिन रिजल्ट जारी किया गया। लेकिन रिजल्ट में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई। सचिव स्वास्थ्य नितेश झा ने कहा कि एएनएम भर्ती को लेकर शिकायत सामने आने के बाद जांच का निर्णय लिया गया है। भर्ती की प्रक्रिया का परीक्षण कराया जा रहा है। गड़बड़ी सामने आई तो चयन सूची नए सिरे से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी निश्चिंत रहें। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

जरा इसे भी पढ़ें : अब सिलेंडर से चोरी नहीं हो सकेगी गैस