Home Uttarakhand Dehradun ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ पर गोष्ठी आयोजित

‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ पर गोष्ठी आयोजित

Seminar organized on ‘National Education Day’

देहरादून। Seminar organized on ‘National Education Day’ भारत रतन, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जन्यती पर बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिन्द देहरादून की और से एक गोष्टी का आयोजन जिला अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी की अध्यक्षता में किया गया।

इस मौके पर जमीअत के प्रदेश मीडिया प्रभारी मौहम्मद शाहनज़र ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में ऐसे कई महापुरुष हुए हैं जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश की दिशा बदल दी। इन्हीं महान विभूतियों में से एक थे मौलाना अबुल कलाम आज़ाद। वे केवल एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता ही नहीं थे, बल्कि एक महान विद्वान, निर्भीक पत्रकार और आधुनिक भारत की शिक्षा प्रणाली के मुख्य शिल्पकार भी थे।

उन्होने कहा कि मौलाना का जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का में हुआ, उनका मूल नाम अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन अहमद था। उनका परिवार बाद में कोलकाता आकर बस गया। उन्होंने पारंपरिक रूप से घर पर ही अरबी, फारसी, उर्दू, दर्शनशास्त्र और इतिहास का गहन अध्ययन किया। मौलाना आज़ाद ने अपनी कलम को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ एक शक्तिशाली हथियार बनाया।

1912 में उन्होंने अल-हिलाल नामक साप्ताहिक उर्दू पत्रिका शुरू की। इस पत्रिका ने भारतीयों में देशभक्ति की भावना जगाने और अंग्रेजी हुकूमत की नीतियों को बेनकाब करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। ब्रिटिश सरकार ने घबराकर इस पत्र को प्रतिबंधित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने अल-बलाग का प्रकाशन किया।

महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े। उन्होंने खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और कई बार जेल की यातनाएं सहीं। 1923 में मात्र 35 वर्ष की आयु में वे कांग्रेस के सबसे युवा अध्यक्ष बने। वे आजीवन हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रबल समर्थक रहे और उन्होंने भारत के विभाजन का पुरजोर विरोध किया।

मौलाना मन्नान कासमी ने कहा कि देश की आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उन्हें देश का पहला शिक्षा मंत्री बनाया गया। 1947 से 1958 तक अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत की शिक्षा और संस्कृति की नींव को मजबूत करने का काम किया।

देश में उच्च और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौलाना आज़ाद एक उच्च कोटि के लेखक भी थे। उनकी पुस्तकें इंडिया विन्स फ्रीडम और गुबार-ए-खातिर आज भी भारतीय इतिहास और साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। 22 फरवरी 1958 को इस महान सपूत का निधन हो गया।

इस मौके पर सईदीया मकतब में पढ़ने वाले 6 छात्रों का कुरआन शुरू कराया गया। इस मौके पर गोष्टी आयोजक जमीअत के नगर अध्यक्ष मुफ्ती अयाज़ अहमद, उपाध्यक्ष मौलाना रागिब मजाहिरी, जिला कोषाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार, कारी नईम अहमद, चांद मोहम्मद, कारी वसीम अहमद, कारी शाहवेज, मौलाना सोबान, मौलाना नावेद, कारी मुनव्वर, मास्टर मुस्तकीम हसन, हाजी शमशाद अहमद, कारी गुलफाम अहमद व कारी शादाब आदि मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम ने 149 बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया शुभारंभ
डिजिटल युग में आईपीआर पर पांच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला शुरू