भाजपा शासनकाल में मंदिरों के चढ़ावे की हो रही चोरी : वेणुगोपाल

Theft of temple offerings occurring during BJP's tenure

देहरादून। Theft of temple offerings occurring during BJP’s tenure कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता आगामी चुनावों के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ जनता में व्यापक असंतोष है और कांग्रेस मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी।

गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में किसी तरह की बड़ी गुटबाजी नहीं है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले प्रदेश की जनता के बीच जाएगी और उनकी समस्याओं व सुझावों के आधार पर अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी प्रदेश के विभिन्न वर्गों से संवाद करेगी। किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों और अन्य वर्गों से सुझाव लेकर जनहित से जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा राज में मंदिरों के चढ़ावे में चोरी हो रही है, इस प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आए।

वेणुगोपाल ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भगवान राम के नाम पर राजनीति करते हैं, उनके शासनकाल में मंदिरों में चढ़ावे की चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आपसी मतभेद भुलाकर ही मिलेगी जीत : वेणुगोपाल
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण : लखपत बुटोला हुए भावुक, कहा पूरे देश में सनातन बदनाम हो रहा
बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के खिलाफ विधायक बुटोला का मौन व्रत