मंदिर में चोरी करना गौ हत्या जैसा महापाप : सीएम धामी

Stealing from a temple is a heinous sin akin to killing of a cow

हरिद्वार। Stealing from a temple is a heinous sin akin to killing of a cow हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने कहा कि बदरीनाथ धाम में चोरी के मामले में कार्रवाई हो रही है। जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी करना गौ हत्या जैसा महापाप है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि इस प्रकार की चोरी मां बाप की हत्या करने जैसा पाप है। यह पाप क्षमा योग्य नहीं है। इस चोरी के पीछे जो कोई भी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है, जिस प्रकार की रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

बता दे कि बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी होने के बाद सरकार ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। मामला संज्ञान में आते ही बीकेटीसी ने एक जांच कमेटी बनाई थी। उसके बाद इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर दी है। एफआईआर दर्ज होने का मतलब माना जा रहा है कि इस मामले में सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो बयान दिया है, उससे लगता है कि आने वाले समय में जैसे जांच आगे बढ़ेगी, उसी अनुसार बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

बता दें कि सीएम धामी बुधवार को हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में मोरारी बापू की रामकथा के आयोजन में शिरकत करने पहुंचे थे। हालांकि तेज बारिश होने के बावजूद भी हरिद्वार के गुरुकुल हैलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। बारिश में ही छाता लगाकर उन्होंने भाजपा नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उसके बाद कार से कथा स्थल पहुंचे।

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में श्री राम कथा का आयोजन होना सौभाग्य की बात है। कथा में उन्हें भी मोरारी बापू के मुखारविन्द से श्री राम कथा का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसी कथाएं आगे भी होती रहेंगी और भक्तों को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी कुंभ की भव्य तैयारियां की जा रहीं हैं, सभी के आशीर्वाद से आगामी हरिद्वार कुंभ का सफल आयोजन होगा।

सीएम धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को किया रवाना
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : सीएम धामी
स्वस्थ उत्तराखंड से ही बनेगा समर्थ और विकसित उत्तराखंड : सीएम धामी