प्राधिकरण बने जनता से उगाही का माध्यम : हरीश रावत

Authorities Become a Means of Extortion from Public

हल्द्वानी। Authorities Become a Means of Extortion from Public उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाया है। हरीश रावत ने कहा कि  प्राधिकरण जनता से उगाही का माध्यम बन गया है। जिसकी भष्ट्राचारी गतिविधियों पर अंकुल लगाना जरूरी है।

उत्तराखंड में जिला विकास प्राधिकरण के हस्तक्षेप और कार्रवाई को लेकर  हरीश रावत ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण केवल वसूली का काम कर रहा है और आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी उगाही मास्टर बन चुके हैं और यह व्यवस्था अब राज्य के लिए नासूर बन गई है। हरीश रावत ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को इस प्राधिकरण से बचाया जाए।

हल्द्वानी के दौरे पर पहुँचे हरीश रावत ने एक प्रेसवार्ता के दौरान जब हरीश रावत ने राहुल गांधी के चार जून को प्रस्तावित दौरे के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के दौरे को लेकर काफी उत्सुकता है। अल्मोड़ा में राहुल गांधी की आयोजित होने वाली रैली ऐतिहासिक साबित होगी।

हरीश रावत ने कहा कि हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी को सुनने और देखने पहुंचेंगे। अल्मोड़ा के अलावा पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन को भी कांग्रेस ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही भाजपा के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और को लेकर उठ रहे विवादों पर भी हरीश रावत ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर मतभेदों का आरोप लगाती थी, लेकिन अब भाजपा के भीतर ही सर फुटव्वल की स्थिति बनी हुई है।

2002 में भगत दा मुख्यमंत्री होते तो स्थितियां कुछ और होती : हरदा
भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर गरजे पूर्व सीएम हरदा
एफआईआर दर्ज कराने को थाने पर गरजे हरदा