पोखड़ा में निखर रही विकास की नई तस्वीर : महाराज

A New Picture of Development Is Emerging in Pokhra

पौड़ी। A New Picture of Development Is Emerging in Pokhra कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विकासखंड पोखड़ा में चहुंमुखी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। बुधवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शिविर का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में 20 दिव्यांगजनों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जबकि करीब 150 मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

सतपाल महाराज ने बताया कि बरसुंडा देवता ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के लिए 29 करोड़ 83 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना से क्षेत्र के 40 छोटे-बड़े गांव और तोक लाभान्वित होंगे। इसके अलावा जन जीवन मिशन के तहत 44 गांवों के लिए 29 करोड़ 60 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पेयजल निगम द्वारा 7 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से 31 गांवों और तोकों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि पोखड़ा विकासखंड में 23 ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल में 3 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से 24 शैय्याओं वाला पर्यटक आवास गृह जल्द तैयार होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूनम सती, महिमा उनियाल, सौरव मैठाणी समेत कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

चक्रव्यूह महाभारत (अभिमन्यु लीला), ब्रह्म कमल सांस्कृतिक दल और देव क्रिएशन ग्रुप की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमृता रावत, ब्लॉक प्रमुख संजय गोसाईं, भाजपा युवा नेता सुयश रावत समेत कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सतपाल महाराज ने फूड टूर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे बद्री-केदार
सतपाल महाराज ने किया राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण