The demands of nursing candidates
पानी की टंकी पर चढे़ अभ्यर्थियों की सुध लेने तक नहीं पहुंची सरकार
देहरादून। The demands of nursing candidates प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन देते हुए राज्य सरकार से उनकी न्यायोचित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञातव्य हो कि ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनकारियों की और से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन एवं अनशन किया जा रहा है।
नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन एवं अनशन किया जा रहा है। बेहद चिंताजनक बात यह है कि पिछले 35 घंटे से अधिक समय से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष @JyotiRautela11 जी और कुछ नर्सिंग कर्मचारी परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी… pic.twitter.com/ulCw3deFtV
— Ganesh Godiyal (@UKGaneshGodiyal) May 12, 2026
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेसजनों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर नर्सिंग कर्मचारियों को समर्थन देते हुए उनकी जायज मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। गोदियाल ने आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि बेहद चिंताजनक बात यह है कि पिछले 35 घंटे से अधिक समय से हमारी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और कुछ नर्सिंग अभ्यर्थी परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढे हुए हैं, लेकिन सरकार अब तक उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि संवेदनहीन सरकार को नर्सिंग अभ्यर्थियों की आवाज सुननी चाहिए।
इस अवसर पर मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदीप थपलियाल, जगदीश धीमान, प्रदेश सचिव राजीव तोमर, सुनित सिंह राठौर, प्रवक्ता मोहन काला, हुकुम सिंह कठैत, ब्लाक अध्यक्ष ललित भद्री, राकेश सिंह मिया, वीरेन्द्र पंवार, विनीत प्रसाद बंटू, विनोद धनोसी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
जरा इसे भी पढ़े
उग्र हुआ नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन
नर्सिंग बेरोजगारों ने किया सीएम आवास कूच, गिरफ्तार
महिला कांग्रेस और नर्सिंग अभ्यर्थियों ने पुलिस मुख्यालय का किया घेराव, हुई तीखी नोंकझोंक





