NAPSAR President Receives Devbhumi Vibhuti Samman
देहरादून। NAPSAR President Receives Devbhumi Vibhuti Samman उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को देवभूमि विभूति सम्मान से सम्मानित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आरिफ खान ने शिक्षा जगत में एक नई क्रांति का संचार किया है और एनएपीएसआर के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजो में लगातार फीस वृद्धि को, एक ही दुकान से ड्रेस और किताबों की खरीद को लेकर हो रही मनमानी का विरोध किया।
अभिभावकों एवं छात्रों के अधिकारों के लिए शिक्षा विभाग, बाल आयोग, उत्तराखंड सरकार से लेकर नैनीताल हाईकोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कि लड़ाई लड़ रहे हैं। जरूरतमंद बच्चों के लिए दस वर्ष पूर्व निःशुल्क बुक बैंक की स्थापना की, जिसमे जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क किताबें, अभिभावकों को राहत पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सहित बारह राज्यों में बुक बैंक खोले हुए हैं।
इस अवसर पर उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा और कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह ने ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया और महासचिव राकेश शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने सम्मान पत्र दिया।
जरा इसे भी पढ़े
एनएपीएसआर के बुक बैंक व अपनी पाठशाला की नई शाखा का शुभारंभ
महंगी होती शिक्षा में अभिभावकों का पालनहार बना बुक बैंक
बुक बैंक के नौवें स्थापना दिवस पर सौ बच्चों को मिलेगा बस्ता : आरिफ खान





