शिक्षा विभाग की जांच को गुमराह करने को स्कूल ने हटाये बोर्ड : एनएपीएसआर

School removed boards to mislead Education Department inquiry

देहरादून। School removed boards to mislead Education Department inquiry दून के सुन्दरवाला स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय को बिना मान्यता के चला रहे डीएवी पब्लिक स्कूल ने शिक्षा विभाग की और से की जाने वाली जांच को गुमराह करने के लिए स्कूल पर लगाये गए अपने बोर्ड एनएपीएसआर द्वारा शिक्षा विभाग को की गई शिकायत के बाद हटा लिए हैं। एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि सुन्दरवाला स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय को डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा अनुबंध के आधार पर लिया गया था।

बिना मान्यता के ही 22 जून से इसका संचालन शुरू कर दिया गया बल्कि अभिभावकों पर मई से फीस का दबाव भी बनाया जाने लगा अपने बच्चों के भविष्य के डर से बिना किसी जांच पड़ताल के कुछ अभिभावकों ने फीस जमा भी कर दी किन्तु जब यह मामला एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के समक्ष आया तो उन्होने इसकी जांच की। जांच करने पर पाया कि डीएवी पब्लिक स्कूल की सिर्फ एक शाखा जो कि डिफेंस कॉलोनी देहरादून में स्थित है उसको ही मान्यता है सुन्दरवाला कि ब्रांच की अभी तक मान्यता ही नही ली गयी है।

स्कूल को बिना मान्यता के ही संचालित किया जा रहा है तो इसकी शिकायत उन्होने शनिवार 25 जून को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को पत्र द्वारा की जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जयसवाल ने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई अमल मे लायी जाएगी। जिसकी खबर अखबारों में छपी। डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने जानकारी मिलते ही जांच को गुमराह करने के लिए स्कूल की छत पर लगे डीएवी पब्लिक स्कूल के बैनर हटवा लिए हैं। आरिफ खान का कहना है कि यदि स्कूल अपनी जगह सही है तो उसे अपने नाम के बैनर हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

बिना मान्यता चल रहा डीएवी पब्लिक स्कूल : एनएपीएसआर
एनएपीएसआर के अध्यक्ष को मिला देवभूमि विभूति सम्मान
एनएपीएसआर के बुक बैंक व अपनी पाठशाला की नई शाखा का शुभारंभ