500 और 1000 : माया ने बताया आर्थिक इमरजेन्सी

mayawati

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा)की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 500 और 1000 के नोट बंद होने पर मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। कहा कि ऐसे निर्णय से देश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालत हो गये हैं। गुरुवार को मायावती राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए यह निर्णय जल्दबाजी में लिया गया है। इससे आम जनमानस में घोर निराशा है। 100 साल के लिए भाजपा ने किया बंदोबस्त मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का सारा बंदोबस्त कर लिया है। भाजपा ने देश का काला धन विदेश भेज दिया है। भाजपा ने अगले सौ वर्ष के लिए अपनी आर्थिक मजबूती कर ली है। भाजपा ने अभी तक देश में पूंजीपतियों को लाभ पहुंचने के लिए योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी ढाई वर्षाे की नाकामी छिपाने के लिए ऐसे पफैसलों से जनता का ध्यान भटकाने के लिये यह प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी के फैसला लेते ही कालाबाजारी और बढ़ी।

मोदी खुद को बैकवर्ड क्लास का बताते हैं, लेकिन सच यह है कि वह अपर कास्ट से आते हैं। सिर्फ अपने समाज को फायदा पहुंचाने के लिए वह फिछड़ी जाति में आए।ष् गुजरात का सीएम रहते हुए मोदी ने अपने समाज को फायदा पहुंचाया। गरीब बच्चों के भविष्य के बारे में नहीं सोचा। बसपा मुखिया ने कहा कि छोटे कर्जदारों पर बैंक दबाव बनाती है, जिसकी वजह से वो आत्महत्या कर रहे हैं। बड़े-बड़े धन्नासेठों का भाजपा ने कर्जा माफ किया। प्रधानमंत्री खुद को चाय बेचने वाला, गरीब इंसान बताते हैं, लेकिन उन्होंने कभी झुग्गी-झोपड़ियों के लोगों का दर्द नहीं समझा। मायावती ने कहा कि नोट बंद होने पर लोग कैसे जश्न मना पाएंगे। लगता है पीएम मोदी समझते हैं कि मेहनत करने वाले लोगों के पास काला धन है। देश की जनता को तकलीफ में पहुंचाया गया। जनता अब बीजेपी एंड कम्पनी के लोगों को सजा देगी। अब तो भाजपा परिवर्तन यात्रा के साथ पीएम की परिवर्तन रैली भी कर लें। जनता उनको सबक सिखाने को तैयार है।

नोट बंदी से भूकंप जैसे हालात मोदी ने नोट बंद होने के ऐलान के बाद लोग रात को घरों से ऐसे बाहर निकले जैसे देश में भूकंप आ गया हो। नोट बंद होने के एलान के बाद दुकानें बंद हो गईं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग परेशान हो गए। तकलीफ पहुंचाकर बीजेपी अब आत्मसंतोष कर रही है। 100 दिन में कालाधन लाने का वादा मोदी ने पूरा नहीं कर पाए। अमिशाह कर रहे अंधभक्ति मायावती ने कहा कि भ्रष्टाचारियों और कालाधन वालों के नाम उजागर हों। अमित शाह मोदी की अंधभक्ति कर रहे हैं। नोट बंदी को उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक बताया। मोदी के फैसले से पेट्रोल पम्पों में लोगों को बहुत परेशानी हुई। नोट बंद होने से पेट्रोल पम्पों की चांदी हो गई। लोगों की पेट्रोल पम्पों से सांठगांठ हुई। मेडिकल स्टोरो पर लोगों को दवाएं मिलने में परेशानी हुई।