अगला सर्जिकल स्ट्राइक बेनामी संपत्ति वालों पर, अब नहीं बचेंगे बेनामी संपत्ति वाले

नई दिल्ली। 500 और 1000 नोट बंदी के बाद लोगो को जो दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसके लिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों की सरहना की और इसे बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से पचास दिन का वक्त मांगा। और कहा कि मैं जानता हूं कि लोगों को दिक्कत होगी लेकिन उसके बाद उन्हें उनके सपनों का भारत देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का कालेधन के खिलाफ यह पहला वार है। अभी बहुत कुछ होना बाकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब बेनामी संपत्ति वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिनके पास बेनामी संपत्ति है, हम अब उस पर हमला बोलने वाले हैं।
प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि इस मुहिम के बाद उनके निशाने पर बेनामी संपत्ति रखने वाले होंगे।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं एवं आपको भी पता है कि दिल्ली के किसी बाबू का यहां गोवा में फ्लैट बना हुआ है। मुझे गोवा के बिल्डरों से शिकायत नहीं। लेकिन गोवा में जिसका सात पीढ़ी में कोई नहीं रहा, उसने फ्लैट यहां खरीदा। वह भी दूसरे के नाम पर फ्लैट खरीदा है। इसलिए हमने कानून बनाया है, कि जो भी बेनामी संपत्ति होगी हम उस पर कानूनी कार्यवाही करने वाले हैं। यह संपत्ति देश की है, देश के गरीबों की है। यह सरकार सिर्फ और सिर्फ देश के गरीबों की मदद करना अपना कर्तव्य मानती है।