Home Uttarakhand Dehradun पांच सड़क हादसों में 17 की दर्दनाक मौत, 38 घायल

पांच सड़क हादसों में 17 की दर्दनाक मौत, 38 घायल

17 die tragically in five road accidents

देहरादून। 17 die tragically in five road accidents उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कें एक बार फिर खून से लाल हो गईं। बीते 24 घंटों में सड़क दुर्घटनाओं की पांच अलग-अलग घटनाओं ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों में हुए इन हादसों में कुल 17 लोगों की जान चली गई, जबकि 38 लोग घायल हुए। सबसे भयावह दुर्घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी में हुई, जहां यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 16 नवंबर की रात से 17 नवंबर की सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 17 लोगों की मौत हुई। इनमें गूलर घाटी बस दुर्घटना के नौ मृतकों के अलावा बांसकाटल में एक, शिवपुरी में दो, चमियाला-बूढ़ाकेदार मार्ग पर एक और ऊखीमठ क्षेत्र में चार लोगों की जान गई।

सबसे बड़ा हादसा 17 नवंबर मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे ऋषिकेश-कीर्तिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के पास हुआ। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार बस संख्या यूके 09एपी 9779 हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी। गूलर पुल के समीप बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

बस में चालक और परिचालक समेत कुल 34 लोग सवार थे। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। सरकारी रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि घायलों में से दो की उपचार के दौरान एम्स में मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी टिहरी, पुलिस अधीक्षक टिहरी, उपजिलाधिकारी, मुनिकीरेती पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

सरकारी सूची के अनुसार मृतकों में चालक और परिचालक सहित अलग-अलग राज्यों के यात्री शामिल हैं।
राजेंद्र सिंह (48), पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग (चालक)।
अनुज भंडारी (27), पुत्र अतर सिंह, निवासी बडल बवाणी, शिवपुरी, टिहरी (परिचालक)।
पुन्नू (55), पुत्र घंघड़ू, निवासी मैखंडी पट्टी, टिहरी गढ़वाल।
सुशील प्रताप सिलोडी (55), पुत्र ब्रह्मानंद, निवासी गोपेश्वर, चमोली।
रोहित कश्यप (35), निवासी चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
विक्की (37), पुत्र सेवाराम, निवासी पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
राज राय, निवासी पश्चिम वाजीर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
दीपक गुप्ता (55), निवासी मध्य प्रदेश।
विकास गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश।

मोहम्मद वहाब अंसारी (22), निवासी छैलापाता, दुमका, झारखंड।
प्रत्युष (23), निवासी बुढ़ाकेश, खटीमा, ऊधमसिंह नगर।
अभिषेक (28), निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंह नगर।
संतोष कुमार (38), निवासी जहानाबाद, बिहार।
राहुल कुमार (24), निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
बुधन मुर्मू (50), निवासी ढोड़िया, दुमका, झारखंड।
राजकुमार (32), निवासी ऊपर मझियारा, दुमका, झारखंड।
नूरजहां (26), निवासी गुवाहाटी, असम।
आयरा (3), निवासी गुवाहाटी, असम।
पंकज नेगी (31), निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।
जतिन (21), निवासी डीडीए क्वार्टर, शाहदरा, दिल्ली।
वीरेंद्र सिंह (58), निवासी हैरन, कर्णप्रयाग।
खुशी भट्ट (19), निवासी जीर कांडा, पिथौरागढ़।
सागर सिंह अनिल दुबे (21), निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश।
मुन्ना सिंह (28), निवासी ऊपर मझियारा, दुमका, झारखंड।
अर्जुन सौरन (34), निवासी सिलीबुना, दुमका, झारखंड।
परेश मराठी, निवासी करड़ी, बुथकुंडा, दुमका, झारखंड।
आर्यन गुप्ता, निवासी सेडोल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
रमेश चंद, निवासी कोलकाता।
रामा प्रसाद घोष (62), निवासी कोलकाता।
पंकज कंडपाल (42), निवासी ब्लॉक कार्यालय क्षेत्र, हल्द्वानी।
आसांपंथ (64), निवासी ब्लॉक कार्यालय क्षेत्र, हल्द्वानी।
अंजू (32), निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी।
दर्शन सिंह (46), निवासी हल्द्वानी।
नवीन (31), निवासी हल्द्वानी।

दूसरी दुर्घटना 16 नवंबर की रात करीब 8ः30 बजे टिहरी जिले की पावकी देवी तहसील के अंतर्गत बांसकाटल के समीप हुई। यूटिलिटी कैंपर वाहन संख्या यूके 14टीए 0606 अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। हादसे में वीर सिंह (50), निवासी बांसकाटल, की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।

रोबिन सिंह (32), निवासी बांसकाटल।
सूरत सिंह (68), निवासी भैरगढ़।
किशन सिंह (50), निवासी बांसकाटल।
राकेश सिंह (30), निवासी बांसकाटल।
भरत सिंह (43), निवासी बांसकाटल।
आयुष सिंह (23), निवासी बांसकाटल।
राहुल सिंह (24), निवासी बांसकाटल।

तीसरी दुर्घटना 16 नवंबर की रात करीब 10ः15 बजे शिवपुरी क्षेत्र में हुई। यहां स्कूटी संख्या यूके14 एम 6385 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष सिंह (25), निवासी मिनकाखाल पट्टी, दोगी, टिहरी गढ़वाल और प्रेम सिंह जखोड़ी (32), निवासी नाई पट्टी, दोगी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

चौथी दुर्घटना 16 नवंबर की रात करीब 10ः15 बजे टिहरी जिले की बालगंगा तहसील के अंतर्गत चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर भटेडी बैंड के समीप हुई। यहां स्कूटी और ट्रक संख्या यूके 08सीए 1774 की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सुरेंद्र सिंह (35), पुत्र गब्बर सिंह, निवासी मेर मरवाड़ी, बालगंगा, टिहरी गढ़वाल की मौत हो गई।

पांचवीं दुर्घटना 16 नवंबर की रात करीब 9ः15 बजे रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ तहसील के अंतर्गत कंडारा मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप हुई। यहां बोलेरो वाहन संख्या यूके 13 टीए1013 गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए।

कुंवर सिंह (60), निवासी रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
मदन सिंह (40), निवासी रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
सूरज सिंह (42), निवासी दैड़ा, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
बलवीर सिंह (70), निवासी गैंड (बस्ती), ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
घायलों में उम्मेद सिंह राणा (52), राजेंद्र सिंह (56), लविश राणा (25), वंशिका (8), उर्मिला देवी (33) और पूजा देवी (34) शामिल हैं। इनमें चार घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया था।

गूलर घाटी बस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उपचार में किसी भी तरह की कमी न रहने पाए।

उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल और संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून को राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

दुर्घटनाओं में हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।