17 साल के लड़के से शादी करने पर महिला गिरफ्तार

Woman arrested for marrying
Woman arrested for marrying

मुम्बई। Woman arrested for marrying पुलिस ने 20 वर्षीय महिला को एक 17 वर्षीय लड़के से शादी करने पर गिरफ्तार कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने 5 महिने की बच्ची के साथ पुलिस गिरफ्त में है। रिपोर्ट के अुनसार महिला को लड़के की मां की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर पोस्को लगा दिया गया है।

गिरफ्तार महिला का कहना था कि उनके संबंध आपसी सहमति से बनाये गये थे और उनके पति के नाबालिग होने से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ यौन उत्पीड़न के तहत पोस्को और चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Woman arrested for marrying

हालंकि यह एक अलग तरह का मामला है जहां एक महिला को नाबालिग से शादी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़के के बिना मर्जी से शारीरिक संबंध बनाया जाने के मुकदमा दर्ज होते रहे हैं। खबरो के अनुसार गिरफ्तार जोड़े की शादी 8 नवम्बर 2017 को हुई थी जिसके बाद लड़के की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी।

मुम्बई पुलिस का कहना है कि लड़के की मां ने पिछले साल दिसम्बर में महिला पर उसके बेटे को अगवा करने और जबरदस्ती शादी करने के आरोप लगाते हुये शिकायत दर्ज करा दी थी। उन्होने पूरी जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया है और कानूनी सलाह भी लिया जा रहा है क्योंकि आरोपी एक महिला है।

शिकायत में लड़के की मां ने कहा है कि उनका बेटा उस महिला से 2 साल से सम्पर्क में था और उक्त महिला ने नहीं मिलने की सूरत में बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े