शारीर में हो इस चीज की कमी तो मामूली चोट भी ले सकता है गंभीर रूप

minor injury
शारीर में हो Vitamin D की कमी तो मामूली चोट भी ले सकता है गंभीर रूप

अक्सर हम देखते हैं कि 18 साल तक की उम्र तक करीब 50% लड़के और 40% लड़कियां कम से कम एक बार हड्डियों में चोट की समस्या का सामना करते हैं। इनमें हाथ में लगी चोट सबसे आम है। Vitamin D की कमी से जूझ रहे बच्चों में यह चोट गंभीर रूप ले सकती हैं। इस कारण कई बार उन्हें सर्जरी भी करवानी पड़ती है।

अमेरिका स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में विटामिन डी की कमी और गंभीर चोट के बीच संबंध का पता लगाया है। विटामिन डी की कमी से शरीर में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है।

Vitamin D

विटामिन डी की कमी से ग्रस्त बच्चों को सर्जरी करानी पड़ी

इससे दौड़ते व खेलते समय लगी चोट भी भयानक रुप ले लेती हैं। अध्ययन में हाथ की चोट से ग्रस्त 3 से 15 साल तक की उम्र के सौ बच्चों को शामिल किया गया था। शोध के नतीजों के अनुसार विटामिन डी की कमी से ग्रस्त बच्चों को सर्जरी करानी पड़ी|




जबकि अन्य को नहीं वैज्ञानिकों का मानना है कि विटामिन डी से भरपूर सप्लीमेंट और बाहर खेलने कूदने से इस कमी को दूर किया जा सकता है, तो विटामिन डी की कमी गंभीर चोट को उत्पन्न कर सकते हैं। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए विटामिन डीयुक्त खाद्य पदार्थ जैसे दूध, मांस ,मछलियां और सूर्य की धूप जरूरी है।

जरा इसे भी पढ़ें :