महिला प्रोफेसर के साथ हुई दिनदहाड़े छेड़छाड़

नई दिल्ली । नए साल में देश के तमाम शहरों से महिलाओं से छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ रहे हैं। कुछ इसी से जुड़ा मामला दिल्ली से भी आया जिसमे विश्वविद्यालय की प्रोफेसर के साथ दुव्र्यवहार किया गया। जिसके बाद से ऐसी शर्मसार करने वाली घटनाओं की बाढ़ आ गईद्य पुलिस भी इस मामले में बेबस नजर आ रही है। दिल्ली के मयूरविहार पफेस 3 में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इस घटना में दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर के साथ दुव्र्यवहार किया गया। महिला ने इन सब बातों की जानकारी अपने फेसबुक पर दी। वहां उन्होंने लिखा कि मैं अपने घर के नजदीक पेट्रोल पमप पर पेट्रोल भरवाने गई थी। जहाँ मेरे साथ कुछ लड़कों ने अभद्रता कीद्य मैं चाह कर भी कुछ नहीं कर सकी। महिला इस घटना से काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि भारत में एक अपराध के बाद हर दूसरा अपराध महिलाओं से जुड़ा हुआ होता हैद्य फिर भी पुलिस प्रशासन इस बात पर गंभीर नहीं है।

हालांकि महिला की इस पोस्ट के बाद से फेसबुक पर उसके पक्ष में कई कमेंट आने शुरू हो गए। लोगों ने महिला के साथ हुए इस दुव्र्यवहार की बेहद निंदा की। गौरतलब है कि बेंगलुरु में 31 दिसम्बर को एक लड़की के साथ छेड़खानी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में पूर्वी बेंगलुरु के कम्मानहल्ली इलाके की एक गली में एक लड़की के साथ दो बाइक सवार लड़कों द्वारा छेड़खानी की घटना दिखाई दे रही है। उसके पहले बेंगलुरु के एमजी रोड और और ब्रिगेड रोड पर 31 दिसम्बर की ही रात को महिलाओं के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की गई थी। बेंगलुरु के एक अखबार की खबर के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर हजारों पुरुषों की भीड़ ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की थीं। अखबार ने मदद की गुहार लगाती युवतियों और महिलाओं की तस्वीरें भी छापी थी। इसमें दिखाई देता है कि कई महिलाएं रो रही हैं और कई जूते हाथ में लेकर भाग रही हैं।