Home Uttarakhand Dehradun राफेल डील में भारत को 41,205 करोड़ रु का नुकसान हुआ

राफेल डील में भारत को 41,205 करोड़ रु का नुकसान हुआ

Rafale deal scam
पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह।
Rafale deal scam

देहरादून। Rafale deal scam कांग्रेस ने राफेल डील मामले में भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए रविवार को प्रदेशभर में पत्रकार वार्ताओं के जरिये हमला बोला गया। इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के 30 स्थानों पर पार्टी के 38 वरिष्ठ नेताओं को राफेल डील पर बोलने को नियुक्त किया गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व दर्जाधारी समेत कई नेताओं ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पत्रकारवार्ताओं को संबोधित किया।

कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि साठ हजार एक सौ पैंतालीस करोड रूपये की राफेल डील मोदी सरकार का एक महा घोटाला है।

36 राफेल लडाकू जहाजों की एक तरफा खरीद

36 राफेल लडाकू जहाजों की एक तरफा खरीद, इस खरीद में सरकारी कम्पनी हिन्दुस्तान एरोनाॅटिकल्स लिमिटेड को दरकिनार कर रिलायंस की कम्पनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को काॅन्ट्रैक्ट देना व जहाज की कीमतों में तीन गुना वृद्वि से यह साबित होता है कि यह एक महाघोटाला है।

जिस पर केंन्द्र की मोदी सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। यूपीए सरकार के दौरान प्रत्येक राफेल लडाकू जहाज की कीमत 526,10 करोड रूपये यानि 36 लडाकू जहाजों की कीमत 18,940 करोड रूपये आती है।

मोदी सरकार ने राफेल लडाकू जहाज 1670,70 करोड प्रति जहाज यानि 36 जहाजों के लिए 60,145 करोड रूपये में खरीदे रक्षा खरीद प्रक्रिया को ताक पर रखकर भारत को ट्रांसफर आॅफ टैक्नाॅलोजी से भी वंचित कर दिया गया। रक्षा सौदे मे भारत को 41,205 करोड रूपये का नुकसान हुआ।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा इसे भी पढ़ें :