दो पुलिस कर्मियों को नवाजा जाएगा “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” सम्मान से

Police Medal of President
Police Medal of President

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” ( Police Medal of President ) सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड को स्वतंत्रता दिवस के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। यहां होने वाले कार्यक्रम में नामित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। दो को राष्ट्रपति का पुलिस पदक सम्मान से नवाजा जाएगा। जबकि छह पुलिस पदक से सम्मानित होंगे।

राष्ट्रपति का पुलिस पदक से हरेन्द्रपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मण्डलाधिकारी, हरिद्वार और संजीव कुमार कौशिक, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, देहरादून को सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस पदक से अजय जोशी, पुलिस अधीक्षक, जनपद पिथौरागढ़, भगवत प्रसाद शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता सेक्टर, नैनीताल, रणजीत सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक मण्डलाधिकारी, देहरादून, हरीश चन्द्र भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक, जनपद नैनीताल, पूरन सिंह भण्डारी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय देहरादून और राम प्रसाद, प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी 2123, 46वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर को सम्मानित किया जाएगा।

जरा इसे भी पढ़ें :