Home Uttarakhand Dehradun 22 अप्रैल से अगले 9 दिन तक होगी बिजली कटौती

22 अप्रैल से अगले 9 दिन तक होगी बिजली कटौती

Power cut in doon
Power cut in doon

देहरादून। Power cut in doon सूबे की राजधानी देहरादून में विद्युत आपूर्ति सुधार कार्यक्रम के तहत शहर में अगले 9 दिन बिजली आपूर्ती प्रभावित रहेगी। 22 अप्रैल से 1 मई तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कटौती की जाएगी।

गर्मी के दिनों में उर्जा की मांग में होने वाली बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए बिजली लाइनों की मरम्मत और टेस्टिंग के लिए यूपीसीएल ने यह फैसला लिया है। यूपीसीएल ने 22 अप्रैल से 1 मई तक सुबह 10 बजे से 5 बजे तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। सुधार कार्यक्रम के बाद विद्युत आपूर्ति पहले के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद है।

कटौती का शेड्यूल

22 अप्रैल को पटेल रोड बिजली घर- प्रभावित इलाके- लक्खीबाग, धामावाला, सुभाष रोड, प्रिंस चैक, गांधी रोड, दर्शनी गेट, बाबूगंज आदि क्षेत्रों में विद्युत कटौती का शैडयूल जारी किया गया है। इसी तरह से 23 अप्रैल : बिंदाल बिजली घर- प्रभावित इलाके-विजय कॉलोनी, न्यू कैंट रोड, पथरियापीर, कनाट प्लेस, तिलक रोड, खुडबुडा, कांवली रोड आदि व 24 अप्रैल को गोविंदगढ़ बिजली घर- प्रभावित इलाके- यमुना कॉलोनी, राजेन्द्र नगर, विजय पार्क,
खुडाबुड़ा रामप्यारी स्कूल तक|

25, 26 अप्रैल को आराघर बिजली घर-प्रभावित इलाके- आराघर, धर्मपुर, कुंजापुरी विहार, माता मंदिर, सरस्वती विहार एरिया तक उसके बाद 27 अप्रैल को नेहरू कॉलोनी बिजली घर साथ ही 29 अप्रैल को परेड ग्राउंड बिजली घर- प्रभावित इलाके- नेशविला रोड, घंटाघर, सर्वे, राजपुर रोड में दिलाराम चैक तक, सालावाला, पलटन बाजार, डोभालवाला, डिस्पेंसरी रोड इसके अलावा 30 अप्रैल को दूरदर्शन बिजली घर- प्रभावित इलाके-अजबपुर, विधानसभा, हरिद्वार बाईपास.आदि क्षेत्रों में और 1 मई को ईसी रोड बिजली घर- प्रभावित इलाके-ईसी रोड, करनपुर आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती की योजना है।

जरा इसे भी पढ़ें