देश के दुश्मनों को मुह तोड़ जवाब दिया जाएगा

PM Modi in dehradun
PM Modi in dehradun

देहरादून। PM Modi in dehradun प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने अपनी सरकार में कई कड़े फैसले लेकर देशद्रोहियो व अलगाववादियों के हौसले पश्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश से भ्रष्टाचार की जड़े उखाड़ने में भी उनकी सरकार पीछे नही रही। उन्होंने फिर दोहराया कि आपने देश की सुरक्षा के लिए जिस चौकीदार को चुना है वो पूरी तरह से चौकन्ना है। देश के दुश्मनों की हर गतिविधियों का तत्काल हर स्तर पर मुह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून के परेड मैदान में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय में कांग्रेस नेतृत्व की सरकार के समय देश में आंतकवादी की घटनाएं ज्यादा घटित हुई। कश्मीर में पहले हजारों सैनिक घायल होते थे। आतंकवादी बेकसूर लोगों को मारते थे।

चीन सीमा पर घुसपैठ करता था। लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद सेना ने पुलवामा हमले के 72 घंटे बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर बदला लिया। भारत ने दिखाया कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान भारत से डरा हुआ है। मोदी ने कहा कि भारत कह रहा है कि हमारे निर्दोषों को मारोगे तो हम भी घुसकर मारेंगे। कांग्रेस सेना के गौरव और वीरता पर सवाल खड़ा कर रहा है।

कांग्रेस देश में किस तरह की सरकार चाह रही

मुझे तो शक हो रहा है कि कांग्रेस देश में किस तरह की सरकार चाह रही है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस के घोषणा पत्र पर देश का कोई नागरिक भरोसा नहीं करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के हाथों में देश सुरक्षित है। इसलिए दोबारा आपकों भाजपा सरकार बनाने में आपको सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़ा।

उन्होंने कहा कि उनके पांच साल के कार्यकाल में देश विकास के रास्ते पर चला। कांग्रेस को गरीबों की चिंता नहीं है। वह एक वर्ग को साधनों का लाभ पहुंचाने का काम करना चाहती है। कांग्रेस कैसा माहौल पैदा करना चाहती है। उसका चुनावी घोषणापत्र इसका उदाहरण है। इसमें सेना को कमजोर करने की बात है। आतंकवाद, नक्सलवाद के बावजूद कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।

कहा कि करप्शन और कांग्रेस का साथ अटूट है। ये ऐसी जुगलबंदी है जो अलग नहीं हो सकती है। कांग्रेस के राज में लोग इस आस में रहते हैं कि कौन कितना ज्यादा घोटाला कर सकता है। देश का ऐसा कोई संसाधन नहीं है जो इनकी लूट से बच पाया है। इसमें भी नामदार परिवार का नाम सबसे ऊपर है।

हमारी सरकार कड़े फैसले लेती है

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार कड़े फैसले लेती है। सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण हमारी सरकार ने ही दिया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र ढकोसला है। प्रधानमंत्री ने संबोधन शुरू किया और उत्तराखंडवासियों को हरेला पर्व की बधाई दी। उन्होंने देवी देवताओं को नमन किया और उत्तराखंड को सैन्य धाम बताया।

प्रधानमंत्री विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह हैलीकॉप्टर से जीटीसी हैलीपैड पर पहुंचे। उसके बाद वह परेड मैदान में पहुंचे और जनता का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी दोपहर करीब साढे तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से परेड ग्राउंड के लिए रवाना हुए।

लोकसभा चुनाव के एलान के बाद 10 दिनों के भीतर उत्तराखंड में उनकी यह दूसरी चुनावी रैली है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 28 मार्च को रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। यहां मोदी करीब 40 मिनट के संबोधन के बाद अगले सफर पर निकल जाएंगे।

जरा इसे भी पढ़ें