Home Uttarakhand Dehradun कथक नृत्यांगना मीर नंदा बर्थाकुर ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी

कथक नृत्यांगना मीर नंदा बर्थाकुर ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी

Meera Nanda Berthakur
कथक नृत्यांगना मीरनंदा बर्थाकुर प्रस्तुति देते हुए।
कथक नृत्यांगना Meera Nanda Berthakur ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी

स्पिक मेके देहरादून के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

देहरादून। स्पिक मेके देहरादून के तत्वावधान में सत्रिया नृत्यांगना Meera Nanda Berthakur ने जाॅन मार्टिन स्कूल व हिम ज्योति स्कूल में सत्रिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी उपस्थित लोगों ने उनके नृत्य को सराहा। इससे पहले वह गवर्मेंट इंटर काॅलेज गुजराड़ा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

मीरनंदा बर्थाकुर भारत की सुप्रसिद्ध सत्रिया नृत्यांगना हैं। वह मंच पर अपनी अनूठी नृत्य शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। वह आठ वर्ष की उम्र से पद्मश्री पुष्पा भुयान व पद्मश्री जतिन गोस्वामी से सत्रिया नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। सत्रिया नृत्य के क्षेत्र में मीरनंदा को उत्कृष्टता, प्रतिभा व योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2008 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने मिनिस्ट्री आॅफ टूरिज्म एंड कल्चर गवर्मेंट आॅफ इंडिया के तहत एक साथी के रूप में भी कार्य किया है।
स्पिक मेके युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गैर लाभकारी, स्वैच्छिक व अराजनैतिक युवा आन्दोलन की सोसाइटी है। भारत के शास्त्रीय संगीत की धरोहर के प्रसार व संवर्धन के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय कला शिक्षा को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से स्पिक मेके देशभर में सांस्कृतिक कार्यशालाओं व कार्यक्रम आयोजित करवाता है।

जरा इसे भी पढ़ें :