इस जांच से HIV के आरंभ में ही चल पाएगा पता

HIV test
इस HIV test से आरंभ में ही चल पाएगा पता

वैज्ञानिकों को एचआईवी जांच ( HIV test  ) की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने पेपर आधारित ऐसी नई जांच विकसित की है, जिससे इस रोग का शुरुआती अवस्था में ही पता लगाना संभव हो सकेगा। यह जांच किफ़ायती और बेहद संवेदनशील है।

ब्रिटेन के एम्पीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने यह नई जांच याद की है। इसका उपयोग “जीका” जैसे संक्रमणों की पहचान करने में भी हो सकता है। हाल ही के वर्षों में जीका जैसे रोगों के चलते बहुत लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि HIV अब भी कई लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बना हुआ है।

इसमें सबसे बड़ी समस्या खासतौर पर विकासशील देशों में है, जहां संक्रामक रोगों का आमतौर पर लंबे समय तक पता नहीं चल पाता है। नतीजन यह महामारी का रुप ले लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शोधकर्ताओं ने HIV के लिए किफायती जांच का विकास किया है।

जरा इसे भी पढ़ें :