अंगूर खाने से शरीर का यह विशेष अंग रहता है सुरक्षित

Eating grapes
Eating grapes

Eating grapes अगर आप रोजाना अंगूर खाते है तो अल्जाइमर जैसे रोगो से बचा जा सकता है, यह खुलासा एक शोध में हुआ है। अल्जाइमर दिमाग से सम्बंधित एक रोग है, जिसमें सोचने की क्षमता कम होने लगती है।

यूनिवर्सिटी आॅफ कैलीफोर्नियां के प्रमुख शोधकर्ता ने बताया कि इस बात का खोज करने के लिए किया गया कि एक पृथक यौगिक की तुलना में अंगूर का हमारे सेहत पर क्या असर पड़ता है, एवं रोजाना अंगूर का सेवन करने से अल्जाइमर रोग से संबंधित रोग पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?

शोध में पता चला की अंगूर खाने से दिमाग व हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है, लेकिन परिणाम के मुताबिक अंगूर चयापचय गतिविधियों में गिरावट से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।

दिमाग के खास गतिविधियों का कम होना अल्जाइमर रोग की प्रारंभिक शुरूआत को दर्शाता हैं। यह शोध एक्सपेरिमेंटल जेरंटोलाॅजी में प्रकाशित हुआ है।

जरा इसे भी पढ़ें :