Home Interesting News महिला ने पहना ऐसा कपड़ा कि सैनिकों ने सरेआम उतारने का दिया...

महिला ने पहना ऐसा कपड़ा कि सैनिकों ने सरेआम उतारने का दिया आदेश

Army and girl

अबुजा। नाइजीरिया में यूनिवर्सिटी की एक छात्रा सैन्य वर्दी पहन कर सड़क पर निकल आई लेकिन यह गलती उसे कल्पना से कहीं अधिक महंगी साबित हुई। बेचारी लड़की के साथ उस समय बेहद दुखद घटना घटी जब एक जगह असली सैनिकों ने उसे रोक लिया और सरेआम वर्दी उतारने पर मजबूर कर दिया।
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए अपनी जान कैसे बचायेंगे जब आपके हाथ पैर बांधकर पानी में फेंक दिया जाये ?

वेबसाइट वर्ल्ड वायर वेयर्ड न्यूज रिपोर्ट के अनुसार लड़की अमीनो कानो यूनिवर्सिटी की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की को सैनिक वर्दी पहने देख सैन्य कर्मियों ने उसे रोक लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी, और फिर उससे वहीं वर्दी उतारने का आदेश दे दिया।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं केवल कुछ लोगों के चेहरे पर ही डिंपल क्यों होते हैं?

लड़की ने सैनिकों से अनुरोध किया कि उसे कपड़े बदलने के लिए घर जाने की अनुमति दी जाए लेकिन सैनिकों ने उसकी एक न सुनी और सड़क किनारे सबके सामने उसे नंगा कर दिया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने लड़की के शरीर को ढंकने  के लिए तौलिया दी और लोगों ने एक टैक्सी में बैठा कर उसे घर पहुंचाया।
जरा इसे भी पढ़ें : हर बाधा को पार करते हुए ये महिला बनी दुनिया की सबसे बड़ी विमान उड़ाने वाली पायलेट