अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिये अपूर्णनीय क्षति

Atal Bihari Vajpayee dies
अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते विधायक हरबंश कपूर।
Atal Bihari Vajpayee dies

देहरादून। Atal Bihari Vajpayee dies भाजपा महानगर कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। अपने चहेते नेता को श्रद्धांजली देने सभी कार्यकर्ता व नेता पहुंचते रहे।

उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। अटल जी को अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए। हरंबश कपूर ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का निधन देश के लिये अपूर्णनीय क्षति है|

वहीं खजान दास ने कहा कि आज एक युग का अंत हो गया उनका निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है अटल जी ने एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को बहुत उचाईयों पर पहुचाया। उत्तराखण्ड की जनता उन्हे सदैव याद रखेगी।

श्रद्धांजली देने वालों में मुन्ना सिंह, बबीता सहरो़त्रा चैहान, विशाल गुप्ता, हरबंश कपूर, राजेश रावत, पुनीत मित्तल, अध्यक्ष विनय गोयल, विनय कटारिया, नरेश बंसल, आदि उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़ें :