युवक को लूटकर पुल से नीचे फेंका, हालत नाजूक

Youth Robbed and Thrown Off Bridge

देहरादून। Youth Robbed and Thrown Off Bridge देर रात प्रेमनगर क्षेत्र में  एक 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पहले तो दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया फिर उसके साथ मारपीट कर सारा सामान लूट लिया साथ ही लुटेरों ने जामुनवाला पुल से युवक को नीचे नदी में फेंक दिया। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और पूरी रात नदी किनारे पत्थरों के बीच जिंदगी-मौत से जूझता रहा। सुबह लोगों द्वारा उसे बचाया गया साथ ही अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार शिवाजी मार्ग, कांवली रोड निवासी विनोद कुमार के पुत्र आकाश कुमार आईटी पार्क की एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक रहती है। गुरुवार रात करीब 2ः15 बजे जब आकाश सहस्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहे थे, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें जबरन अपने साथ स्कूटी पर बिठा लिया।

आरोपीे युवक को घंटाघर, बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट क्षेत्र से होते हुए जामुनवाला पुल तक ले गए। वहां उन्होंने आकाश के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसके बैग, दो मोबाइल फोन तथा पर्स में रखे करीब 700 रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों बदमाशों ने युवक को पुल से नीचे नदी में धकेल दिया। गिरने की वजह से आकाश की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। गंभीर चोटों के बावजूद आकाश नदी किनारे पत्थरों के बीच फंसे हुए थे।

घायल अवस्था में वह पूरी रात वहां पड़े रहे। बीती सुबह आसपास के स्थानीय लोगों को उनकी आवाज सुनाई दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार आकाश की रीढ़ में गंभीर चोट है। वह अभी शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह सामान्य नहीं हैं, जिस कारण घटना की पूरी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पीड़ित के पिता विनोद कुमार ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संपर्क क्रांति ट्रेन में पिस्टल की नोक पर 7 लाख की लूट
ड्राइवर ही निकला लूट की घटना का मास्टरमाइंड
सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड कुंदन गिरफ्तार