स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग बहुत आवश्यक : राजेश शर्मा

Yoga is very important to lead a healthy life

Yoga is very important to lead a healthy life

देहरादून| Yoga is very important to lead a healthy life अंतराष्ट्रीय योग दिवस के पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर देहरादून(दक्षिणी ) रामनगर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व और देखरेख में योग का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संधि योग ,आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, ऑनलाइन कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने योग दिवस पर योग किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि योग जो कि व्यायाम के सबसे प्रभावशाली रूपों में से एक है, स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक होता है।

साथ ही, मन और मस्तिष्क में संतुलित बनाए रखने में भी योग अहम भूमिका निभाता है। हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग योगाभ्यास करते हैं। इस साल 7वां योग दिवस मनाया जा रहा है।

योगा अभ्यास के उपरांत बस्ती याेग प्रमुख सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन देहरादून विक्रम अग्रवाल ने सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने नित्य योग कर निरोग रहने का सरल उपाय अपनाने को कहा। तथा शरीर व मानसिक रूप से याेग व्यक्ति को मजबूत बनाता है ,इसलिए योग का मन वचन से प्रचार प्रसार करना चाहिए साथ ही याेग के माध्यम से ही हम अपनी आयु को दीर्घायु बना सकते हैं|

महर्षि पतांजलि ने योग की महत्वता को बताया

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का बहुत महत्व रहा है, हमारे ऋषि महाऋषियों ने भी योग को महत्व समझा और बताया, अपनाया, प्राचीन काल से ही महर्षि पतांजलि ने योग की महत्वता को बताया है|

विद्यार्थियों के लिए योगा बहुत आवश्यक है, योग करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है जिससे विद्या ग्रहण करने में सहायता मिलती है, आज के दौर में विद्यार्थी बहुत तनाव और प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहे हैं इसलिए हर एक विद्यार्थी के लिए योगा करना बहुत जरूरी है|

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश के लोग भारत में योग सीखने आ रहे हैं और सीख कर अपने-अपने देशों में योग ध्यान का प्रचार प्रसार कर रहे हैं, योग का महत्व पूरी दुनिया मैं तेजी से फैल रहा है और लोग योग और ध्यान के द्वारा अपने स्वास्थ्य और तनाव को दूर करने के लिए याेग का सहारा ले रहे हैं|

अंत में उन्होंने सभी का धन्यवाद प्रकट किया।ऑनलाइन योग कार्यक्रम में विशाल कुमार, राजेश शर्मा, विक्रम अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, कविता अग्रवाल, मधु , राकेश कंबोज, रश्मि गुप्ता, अंकुर मित्तल, लाखन सिंह, अजय मित्तल, कमल गुप्ता, हरिशंकर आदि उपस्थित थे|

जरा इसे भी पढ़े

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर : डा. प्रतिमा सिंह
प्रदेश सरकार ने दी कोविड कर्फ्यू में ढील
कैंची से गोदकर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार