केदारघाटी में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा

Women's Anger Erupts Against Illicit Liquor

रुद्रप्रयाग। Women’s Anger Erupts Against Illicit Liquor केदारघाटी क्षेत्र में अवैध शराब की बढ़ती बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रामपुर मुख्य बाजार में न्यालसू और सीतापुर की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्गों में अवैध शराब बिक रही है, जिससे देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले यात्रियों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।

रैली के दौरान महिलाओं ने ‘नशामुक्त हो गांव-क्षेत्र हमारा’ जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने की मांग उठाई। महिलाओं का कहना है कि बार-बार शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद गांव-गांव तक अवैध शराब पहुंच रही है, जिससे परिवारों में अशांति और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। यात्रा मार्गों में अवैध शराब बिकने से केदारनाथ यात्रा में आने वाले भक्तों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।

महिला मंगल दल अध्यक्ष ग्राम न्यालसू संध्या देवी ने कहा कि क्षेत्र के लगभग हर गांव में महिलाएं अवैध शराब के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हम चिंतित हैं कि शराब की वजह से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।

ग्राम प्रधान न्यालसू बबीता देवी ने बताया कि गांव में पहले ही बैठकों के माध्यम से शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद अवैध रूप से शराब की आपूर्ति जारी है, जिसे रोकने के लिए महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

प्रशासन से अवैध शराब पर लगाम लगाने की मांगरू महिलाओं ने यह भी बताया कि पूर्व में इस संबंध में कोतवाली सोनप्रयाग में ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की है। रैली में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष बबीता देवी, लीला देवी, ललिता देवी, रुक्मणी देवी, नीमा देवी, अनिता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

अवैध शराब का गोदाम संचालित करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार
ऑटो से 15 पेटी अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने जगह-जगह छापे मार अवैध शराब पकड़ी