Home Front Page विभाग की नकामी, महिलाओं ने खुद संभाली कमान

विभाग की नकामी, महिलाओं ने खुद संभाली कमान

Women removed snow

Women removed snow

टिहरी। Women removed snow घनसाली विधानसभा क्षेत्र का सबसे दूरस्थ और सीमांत गांव गंगी में भारी बर्फबारी होने के कारण सड़क बंद पड़ी हुई है। जिसके कारण ग्रामीणों को घुत्तू आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, विभाग द्वारा भी रास्तों में जमी बर्फ हटाने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया। ऐसे में महिलाओं ने खुद कमान संभालते हुए फावड़े और बेलचे के सहारे मार्ग पर जमी बर्फ को हटाना शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर साल बर्फबारी होती है। जिसके कारण ग्रामीण घर में छह महीने का राशन एडवांस में रख देते हैं। जिससे बर्फबारी के दौरान किसी समस्या से न जूझना पड़े। लेकिन, इस बार भारी बर्फबारी होने से ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए।

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि बर्फबारी के बाद उनकी सुध न तो विभाग का कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई मंत्री। ऐसे में ग्रामीणों ने बर्फबारी के बाद खुद ही रास्तों को खोलने का प्रयास शुरू कर दिया है।

कुछ महीने पहले सरकार ने गूत्तूरी से गंगी तक के लिए सड़क बनवाई हैं। जिसमें डामरीकरण होना अभी बाकी है। जिसके कारण ग्रामीणों को कच्ची सड़क से ही आवागमन करना पड़ता है। लेकिन ज्यादा बर्फबारी ने उनके लिए अब मुसीबतें खड़ी कर दी।

इस मामले से जब जिलाधिकारी वी.षणमुगम को अवगत कराया गया तो उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से रिपोर्ट मांगी| साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गंगी गांव तक जाने वाली सड़कों को तत्काल खोला जाए।

जरा इसे भी पढ़ें

मुख्य शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
गुलदार की खाल के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी