कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुईं महिला नेत्रियाँ

Women leaders joined AAP
आप युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी पत्रकार वार्ता के दौरान।

Women leaders joined AAP

कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाजः जोत सिंह बिष्ट

देहरादून। Women leaders joined AAP आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज देहरादून स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दर्जनों महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामते हुए विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी कार्यालय में मौजूद प्रदेश के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट और वरिष्ठ नेत्री कमलेश रमन ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई पूर्व महिला कांग्रेस की महासचिव किरण मनवाल और कामिनी देवी पूर्व वार्ड अध्यक्ष को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

इस दौरान जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस के नेता एक दूसरे की टांग खींचने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ज्वलंत समस्याएं हैं और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद भी ज्वलंत समस्याओं को नहीं उठाता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि विपक्ष होने के बावजूद भी कांग्रेस अपने विपक्ष का धर्म नहीं निभा रही है।

उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की नीतियां ही है कि आज जगह-जगह से लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जोत सिंह बिष्ट के साथ कमलेश रमन, डॉक्टर आरपी रतूड़ी, मुकेश पांडे, अशोक सेमवाल, सुधा पटवाल, प्यारा सिंह, सागर हांडा और सीपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़े

निलंबित पुलिसकर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए : माहरा
पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कनेक्टिविटी में बहुत तेजी से काम हुआ : सीएम धामी
भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु