डाॅ0 सुजाता संजय वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड से सम्मानित

Women empowerment award
Women empowerment award

डाॅ0 सुजाता संजय को 62 वीं आॅल इंडिया कांग्रेस आॅफ आॅब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलाॅजी वार्षिक सम्मेलन बैंग्लौर में ‘ वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड’ ( Women empowerment award ) से सम्मानित किया गया। डाॅ0 सुजाता संजय के निःस्वार्थ भाव से सामाजिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में दूरस्थ क्षेत्रों स्कूलों, काॅलेजों एवं गर्भवती महिलाओं के लिये किये गये जन-जागरूकता व्याखान, मातृत्व से सम्बधित जानकारी एवं निःशुल्क चिकित्सा के लिए यह सम्मान मिला है।

डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा 7 साल की अवधि में 225 से भी अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविरों द्वारा 6500 से भी अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया। जिसको कि इंडिया बुक आॅफ रिकार्डस ने अपनी आईबीआर 2017 में शामिल किया। डाॅ0 सुजाता संजय ने बताया कि हमारे राज्य की महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति को ठीक करने के लिए वर्ष 2010 में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर करने का ध्येय किया।

उनका मानना है कि महिलायें अपने घर-परिवार की देखरेख एवं पारिवारिक समस्याओं के चलते अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर देती है जिसकी वजह से उनको शारीरिक परेशानियां घेर लेती है। इसको देखते हुए मैंने देहरादून के आसपास एवं पहाडी क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।

डाॅ0 सुजाता संजय भारत की एक मात्र एवं प्रथम स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञा है जिनका चयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश की 100 वीमेन आॅफ अचीवर्स के लिये भी चुना गया था। जिन्हें भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

आईबीआर 2017 में सम्मिलित किया जा चुका है

यह सम्मान उन्हें निःस्वार्थ चिकित्सा एवं समाज सेवा के लिए मिल रहा है। डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा करीब अब तक 117 से भी अधिक रेडियो पर अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम किये। यह देश की एकमात्र स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ है जिन्होंने केवल महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम किये है जिसको कि इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड ने आईबीआर 2017 में सम्मिलित किया जा चुका है।

जिनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिला एवं किशोरियों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा है। डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा संचालित सेवा एनजीओ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। जिसमें वह समाज में बेटियों की महत्ता के बारे में जागरूक कर रही है साथ ही बेटियों को पढ़ाई हेतु स्टेशनरी भी वितरित करती है।

डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा वि‛व की प्रथम ब्रेल लिपि महिला दर्पण में स्वास्थय पुस्तक लिखी है। विशेष तौर से दृष्टिबाधित महिलाओं के कल्याण हेतु समर्पित श्रीमती सुजाता संजय द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा किया गया। इस पुस्तक को ‘‘इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड व इंटरनेशनल बुक आॅफ रिकार्ड ’’ में एक कृतिमान के रूप मे सम्मिलित कर पुस्तक का मान बढाया है।


हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े