Water line expansion work started
देहरादून| Water line expansion work started सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत राजावाला में पेयजल लाइन विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद पेयजल अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर स्थानीय जनता को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने इस कहा की देवभूमि के हर घर तक पेयजल लाइन पहुंचाकर जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भाजपा सरकार का लक्ष्य है। जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस हेतु वे सदैव प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता केसी पैन्यूली, अवर अभियंता विवेक व अन्य पेयजल विभागीय अधिकारी समेत क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य खेलमता नेगी, यशपाल सिंह नेगी, भाजपा सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवान|
पूर्व प्रधान विजय अग्रवाल, हरीश चौहान, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता छेत्री, मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बल बहादुर थापा, राजू थापा, उपप्रधान राजावाला अशोक वसिष्ठ आदि जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहें।
जरा इसे भी पढ़े
दून में मिलावटखोरों की धरपकड़ शुरू, सैंपल जांच को भेजे
प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही
मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड का फर्स्ट लुक आयोजित